भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की शुरुआत 15 अगस्त से होने जा रही है। पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए सरफराज खान को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज सरफराज की डेढ़ साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है। उन्हें साई सुदर्शन के इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर श्रीलंका बुलाया गया है।
सरफराज ने अपना आखिरी टेस्ट मैच नवंबर 2024 में खेला था। उन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया ले जाया गया था लेकिन वह पांचों टेस्ट मैच में बाहर ही रहे। इसके बाद उन्हें टेस्ट टीम से ड्रॉप कर दिया गया। सुदर्शन के चोटिल होने के बाद अब फिर से सरफराज को मौका मिला है। वह जल्द ही भारतीय टीम के साथ कोलंबो में जुड़ेंगे।
यह भी पढ़ें: 6,6,6... आखिरी ओवर में सिराज ने काटा गदर, श्रीलंका में टीम इंडिया की रोमांचक जीत
सरफराज के लिए कहां है जगह?
सुदर्शन नंबर-3 पर खेल रहे थे। उनकी जगह टीम में आए सरफराज को इस पोजिशन के लिए देवदत्त पडिक्कल से चुनौती मिलेगी। पडिक्कल ने श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ 142 रन की नाबाद पारी खेल नंबर-3 के लिए मजबूत दावेदारी पेश की है। उनकी फॉर्म को देखते हुए कम ही चांस है कि उनसे आगे सरफराज को मौका मिलेगा।
28 साल के सरफराज ने अपने 6 टेस्ट मैचों के करियर में कभी भी तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी नहीं की है। वह 4 टेस्ट मैचों में नंबर-6 पर भेजे गए हैं। यहां उनकी ध्रुव जुरेल से सीधी टक्कर है। जुरेल को टीम मैनेजमेंट का समर्थन हासिल है। वह सरफराज की तरह ही स्पिन के बेहतरीन बल्लेबाज हैं। अगर टीम इंडिया एक अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतरती है, तभी सरफराज के लिए मौका बन सकता है। देखना अहम होगा कि भारतीय टीम नंबर-7 पर सरफराज को खिलाती है या इस पोजिशन के लिए अतिरिक्त ऑलराउंडर पर भरोसा जताती है।
यह भी पढ़ें: ODI क्रिकेट में 5000 मैच पूरे, आंकड़ों में कैसा है यह फॉर्मेट?
सरफराज के आंकड़े कैसे हैं?
दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज ने 6 टेस्ट मैचों में 37.10 की औसत से 371 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और तीन अर्धशतक दर्ज है। सरफराज का फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड दमदार है। वह 62 मैचों में 64.73 की धांसू औसत से 5114 रन बटोर चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 17 शतक और 16 अर्धशतक निकले हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 301 है।
भारत का टेस्ट स्क्ववॉड:
शुभमन गिल
(कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान),
यशस्वी जायसवाल
,
ऋषभ पंत
(विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर),
रवींद्र जडेजा
, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान।