logo

मूड

ट्रेंडिंग:

6,6,6... आखिरी ओवर में सिराज ने काटा गदर, श्रीलंका में टीम इंडिया की रोमांचक जीत

भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ वार्म-अप मुकाबले में 6 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। मोहम्मद सिराज ने आखिरी ओवर में लगातार तीन छक्के लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।

Mohammed Siraj Saransh Jain

टीम इंडिया की जीत के बाद एक-दूसरे से गले मिलते मोहम्मद सिराज और सारांश जैन, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

टीम इंडिया ने श्रीलंका दौरे की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। भारतीय टीम ने तीन दिवसीय वार्म-अप मुकाबले में श्रीलंका क्रिकेट (SLC) XI को 6 विकेट से हरा दिया है। इस मुकाबले के आखिरी दिन (9 अगस्त) भारत को जीत के खिलाफ अंतिम ओवर में 16 रन चाहिए थे। लग रहा था कि मैच बराबरी पर छूटेगा लेकिन मोहम्मद सिराज ने लगातार तीन छक्के लगाकर टीम इंडिया को रोमांचक जीत दिला दी।

 

सिराज 15 गेंद में 32 रन बनाकर नाबाद लौटे। पहली पारी में खाता खोलने में नाकाम रहे यशस्वी जायसवाल ने 46 गेंद में 61 रन ठोके। वह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे। भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी राहत शुभमन गिल की वापसी रही। प्रैक्टिस के दौरान उंगली में लगी चोट के चलते वह वार्म-अप मुकाबले के पहले दो दिन मैदान पर नहीं उतर सके थे। उन्होंने आखिरी दिन वापसी की और 54 गेंद में 44 रन जड़े। ऋषभ पंत ने 68 गेंद में 28 रन बनाए।

 

यह भी पढ़ें: सरफराज खान की टीम इंडिया में एंट्री, श्रीलंका दौरे पर सुदर्शन की जगह मिला मौका

पहली पारी में पडिक्कल का शतक

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए SLC XI ने 363/8 के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित की थी। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 174 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे, जिसमें से 103 रन देवदत्त पडिक्कल ने बनाए थे। उन्हें मैदान से वापस बुला लिया गया था। जब पारी बिखरी तब, फिर से उन्हें बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। पडिक्कल ने लोअर ऑर्डर के बल्लेबाजों के साथ मिलकर टीम इंडिया को 350 के पार पहुंचाया। भारत ने अपनी पहली पारी 357/7 के स्कोर पर घोषित की। SLC XI को 6 रन की बढ़त मिली।

 

यह भी पढ़ें: ODI क्रिकेट में 5000 मैच पूरे, आंकड़ों में कैसा है यह फॉर्मेट?

 

पडिक्कल 164 गेंद में 18 चौकों की मदद से 142 रन बनाकर नाबाद रहे। रवींद्र जडेजा ने 117 गेंद में 63 रन बनाए। मानव सुथार ने 41, जबकि सारांश जैन ने 22 रन का योगदान दिया। तेज गेंदबाज गूरनूर बराड़ ने 18 गेंद में नाबाद 36 रन ठोके। आखिरी दिन अपनी दूसरी पारी में बैटिंग करने उतरी SLC XI ने 6 खोकर 200 रन बनाए और पारी घोषित कर दी। इस तरह टीम इंडिया को 207 रन का टारगेट मिला, जिसे उसने 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। भारत और श्रीलंका के बीच अब 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 15 अगस्त से होगी।


और पढ़ें