logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ODI क्रिकेट में 5000 मैच पूरे, आंकड़ों में कैसा है यह फॉर्मेट?

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 5000 मैच पूरे हो गए हैं। अब तक भारत ने सबसे ज्यादा मैच खेले हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया जीत में आगे है।

Virat Kohli Rohit Sharma IND vs ENG ODI

विराट कोहली और रोहित शर्मा, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट ने 5000 मैचों की सफर तय कर लिया है। शुक्रवार (7 अगस्त) को स्कॉटलैंड और कनाडा के बीच 5000वां ODI मैच खेला गया। ODI यह उपलब्धि हासिल करने वाला इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास का पहला फॉर्मेट बन गया है। इस फॉर्मेट की शुरुआत 1971 में हुई थी। वनडे क्रिकट में 1000 मैच पूरे होने में 24 साल लग गए थे। इसके बाद के 4000 मैच महज 31 साल में ही हो गए।

ODI मैचों का सफर

  • पहले 1000 मैच: 8905 दिन
  • 1000-2000 मैच: 2878 दिन
  • 2000-3000 मैच: 2630 दिन
  • 3000-4000 मैच: 2825 दिन
  • 4000-5000 मैच: 3065 दिन 

अब तेजी से बन रहे रन

ODI में पहले 1000 मैचों में 4.35 के रन रेट से रन बन रहे थे। वहीं 4000 से 5000 वनडे मैचों के बीच 5.29 के रन रेट से रन बने। पहले 1000 वनडे मैच 1971 से 1995 के बीच खेले गए, जिसमें पहली पारी का औसत विनिंग स्कोर 240.16 था। अब विनिंग स्कोर 289.38 तक पहुंच गया है। हाल में खेले गए 1000 वनडे मैचों में 321 बार 300 से ज्यादा रन बने। इनमें से 86 बार टीमों ने 350 प्लस स्कोर खड़ा किया।

 

पहले 3000 वनडे मैचों की बात करें तो सिर्फ 360 बार 300 से ज्यादा रन बने थे। वहीं सिर्फ 47 बार 350 या उससे ज्यादा का स्कोर बना था। पिछले 1000 वनडे मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने 90 बार 300 से ज्यादा रन बनाए हैं, जिनमें से 44 मैचों में उन्हें जीत मिली है। 14 बार 350 प्लस टोटल चेज हुए हैं। पहले 4000 वनडे मैचों की बात करें तो सिर्फ 10 बार 350 से ज्यादा स्कोर चेज हुए थे।

 

यह भी पढ़ें: जडेजा से लेकर शशांक सिंह तक, इस घरेलू सीजन कौन-कौन अपनी टीम बदल रहा है?

2023 में हुए सबसे ज्यादा मैच

मौजूदा समय में ज्यादा टी20 क्रिकेट हो रहा है। दुनिया भर में टी20 लीग्स खेली जा रही है। इसके बावजूद 2023 में सबसे ज्यादा वनडे मैच खेले जाने का रिकॉर्ड बना। उस साल कुल 218 वनडे मैच हुए। 2007 में 191 वनडे मैच खेले गए थे, जबकि 2006 में 160 वनडे मैच हुए थे।

साल में सबसे ज्यादा वनडे मैच

  • 2023 - 218 मैच
  • 2007 - 191 मैच
  • 2022 - 161 मैच
  • 2006 - 160 मैच

यह भी पढ़ें: 'उसे साउथ अफ्रीका ले ही जाओ...' वर्ल्ड कप से पहले शमी के सपोर्ट में उतरे जहीर

भारत ने खेले सबसे ज्यादा मैच

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भारत के नाम है। टीम इंडिया ने अब तक 1081 वनडे मैच खेले हैं। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है, जिसने 1025 मैच खेले हैं। पाकिस्तानी टीम 1002 मैच खेली। ODI में इन्हीं तीन टीमों ने 1000 से ज्यादा मैच खेले हैं। श्रीलंका 945 मैचों के साथ चौथे पायदान पर है। वेस्टइंडीज ने 904, जबकि इंग्लैंड ने 826 ODI खेले हैं। साउथ अफ्रीका की टीम 698 मैच खेली है।

जीत में ऑस्ट्रेलिया आगे

ODI में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में ऑस्ट्रेलिया आगे है। कंगारू टीम ने अब तक 619 मैच जीते हैं। वहीं भारत ने 575, जबकि पाकिस्तान ने 529 मैच जीते हैं। श्रीलंका ने 436, वेस्टइंडीज ने 431, इंग्लैंड ने 411 और न्यूजीलैंड ने 402 वनडे मैचों में जीत हासिल किए हैं। विदेश में सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है। उसने घर से बाहर 395 मैचों में जीत दर्ज की है। विदेश में भारत ने 340 मैच जीते हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 321 जीत के साथ तीसरे नंबर पर है।

ODI क्रकेट के प्रमुख आंकड़े:

सबसे ज्यादा रन

  1. सचिन तेंदुलकर - 18,426 रन (463 मैच)
  2. विराट कोहली - 14,941 रन (314 मैच)
  3. कुमार संगकारा - 14,234 रन (404 मैच)
  4. रिकी पोंटिंग - 13,704 रन (375 मैच)
  5. सनथ जयसूर्या - 13,430 रन (445 मैच)

सबसे ज्यादा विकेट

  1. मुथैया मुरलीधरन - 534 विकेट (350 मैच)
  2. वसीम अकरम - 502 विकेट (356 मैच)
  3. वकार यूनुस - 416 विकेट (262 मैच)
  4. चमिंडा वास - 400 विकेट (322 मैच)
  5. शाहिद अफरीदी - 395 विकेट (398 मैच)

सबसे ज्याद शतक

  1. विराट कोहली - 54 शतक (314 मैच)
  2. सचिन तेंदुलकर - 49 शतक (463 मैच)
  3. रोहित शर्मा - 34 शतक (288 मैच)
  4. रिकी पोंटिंग - 30 शतक (375 मैच)
  5. सनथ जयसूर्या - 28 शतक (445 मैच)

सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान 

  1. रिकी पोटिंग - 165 जीत (230 मैच)
  2. महेंद्र सिंह धोनी - 110 जीत (200 मैच)
  3. एलन बॉर्डर - 107 जीत (178 मैच)
  4. हैंसी क्रोनिए - 99 जीत (138 मैच)
  5. स्टीफन फ्लेमिंग - 98 जीत (218 मैच)

Related Topic:#Cricket#Cricket News

और पढ़ें