• NEW DELHI 06 Oct 2025, (अपडेटेड 06 Oct 2025, 6:38 PM IST)
नई दिल्ली में हुई वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत ने 22 मेडल जीते। इस चैंपियनशिप के इतिहास में भारत का यह रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन रहा लेकिन फिर उसे 10वें स्थान पर रहना पड़ा।
वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के F41 कैटेगरी में जैवलिन थ्रो करते भारत के नवदीप सिंह। (Photo Credit: PTI)
वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्सचैंपियनशिप 2025 के आखिरी दिनभारत 5 स्थान फिसलकर 10वें पायदान पर पहुंच गया। देश की राजधानी नई दिल्ली में 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक आयोजित हुई इस चैंपियनशिप में ब्राजील ने टॉप किया। उसने 15 गोल्ड समेत कुल 44 मेडल जीते। चीन 55 मेडल के साथ दूसरे नंबर पर रहा। उसके खाते में 13 गोल्ड थे, जिसके चलते उसे ब्राजील से नीचे रहना पड़ा।
चैंपियनशिप खत्म होने से एक दिन पहले तक भारत संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर था। उसके पास 6 गोल्ड थे। कोलंबिया, ग्रेट ब्रिटेन, नीदरलैंड्स, इटली, स्विट्जरलैंड और थाईलैंड के खाते में 6-6 गोल्ड थे। यानी ये सभी देश भारत के साथ पांचवें स्थान पर थे। मगर आखिरी दिन कहानी बदल गई। भारत ने 4 मेडल जीते लेकिन उसे 10वें पायदान पर रहना पड़ा।
भारत ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्सचैंपियनशिप 2025 में कुल 22 मेडल (6 गोल्ड, 9 सिल्वर, 7 ब्रॉन्ज) जीते। मेडल के हिसाब से उसका यह सबसे सफल अभियान रहा। हालांकि मेडलटैली के हिसाब से देखें तो भारत को निराशा हाथ लगी।जापान के कोब में हुए पिछले एडिशन में भारत ने 17 मेडल जीतकर छठे स्थान पर फिनिश किया था।
इस चैंपियनशिप में भारत के 73 एथलीट्स ने भाग लिया, जिसमें 54 पुरुष और 19 महिला शामिल थे। भारतीय पैरा एथलीट्स ने इस एडिशन में 30 पर्सनलबेस्ट प्रदर्शन किए। वहीं सुमितअंतिल, शैलेश कुमार और रिंकूहुड्डा ने चैंपियनशिपरिकॉर्ड बनाए।
टॉप-5 में पहुंचने की रेस में सबसे बड़ी छलांग ईरान ने लगाई। उसने आखिरी दिन 3 गोल्ड जीते और तीसरे स्थान पर फिनिश किया। पोलैंड भी 3 गोल्ड जीतकर पांचवें स्थान पर पहुंचा। दूसरी ओर नीदरलैंड्स ने दो गोल्ड जीते और चौथे स्थान पर अपना अभियान समाप्त किया। वहीं कोलंबिया, ग्रेट ब्रिटेन और इटली ने एक-एक गोल्डमेडल जीतकर भारत को 10वें स्थान पर धकेल दिया।
भारत को F41 कैटेगरी में जैवलिनथ्रोअरनवदीप सिंह से गोल्ड की उम्मीद थी लेकिन वह 45.46 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर ही अपने नाम कर पाए। नवदीप ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में 47.32 मीटर का थ्रो करते हुए गोल्डमेडल जीता था। यहां वह ईरान के सादेघबेतसयाह से पिछड़ गए। हाई जम्पर प्रदीप कुमार ने भी निराश किया। अगर नवदीप और प्रदीप दोनों गोल्ड जीतने में कामयाब रहते तो, भारत चौथे स्थान पर फिनिश कर सकता था, जो वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्सचैंपियनशिप में उसका बेस्ट प्रदर्शन होता लेकिन ऐसा नहीं हो सका।