logo

ट्रेंडिंग:

WPL 2026: मुंबई इंडियंस ने खोला जीत का खाता, दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से रौंदा

मुंबई इंडियंस ने WPL 2026 में जीत का खाता खोल लिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने शनिवार की रात दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से करारी शिकस्त दी।

Harmanpreet Kaur MI vs DC WPL

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपनी आक्रामक अर्धशतकीय पारी के दौरान शॉट खेलतीं हरमनप्रीत कौर, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के उद्घाटन मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) के हाथ आई जीत फिसल गई थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की नदीन डी क्लर्क ने आखिरी ओवर में उसके जबड़े से जीत छीन ली थी। MI ने अगले ही दिन इस हार से उबरकर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 50 रन से धमाकेदार जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोल लिया। इस मुकाबले में भी MI को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था।

 

टीम की दो सीनियर खिलाड़ियों नैट सिवर-ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अर्धशतक जड़कर स्कोर को 200 के करीब पहुंचाया। नैट सिवर-ब्रंट ने 46 गेंद में 13 चौकों की मदद से 70 रन बनाए तो, वहीं हरमनप्रीत ने 42 गेंद का सामना किया और 8 चौके और 3 छक्के उड़ाते हुए नाबाद 74 रन की पारी खेली, जिससे MI ने 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए।

 

विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए और वह 19 ओवर में ही 145 रन पर सिमट गई। अमेलिया केर और निकोला केरी ने 3-3 विकेट झटके।

 

यह भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा ही नहीं, ये 4 अनजान खिलाड़ी भी WPL में मचाएंगी धमाल

इस बार तैयार थी MI

नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में टोटल डिफेंड करना कितना मुश्किल होता है, यह WPL 2026 के पहले मैच में देखने को मिला था। RCB को 67 रन पर 5 झटके देने के बावजूद MI 154 रन को डिफेंड करते हुए हार गई थी। डी क्लर्क की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी (44 गेंद में 63 रन) खेल RCB को अविश्वसनीय जीत दिलाई थी। 

 

इस मुकाबले में MI ने 46 रन पर दिल्ली कैपिटल्स की आधी पारी समेट दी थी। सातवें नंबर पर उतरीं चिनेल हेनरी ने 33 गेंद में 56 रन की पारी खेल डी क्लर्क जैसा कमाल करने की कोशिश की लेकिन इस बार MI की टीम तैयार थी और उसने इस कैरेबियाई ऑलराउंडर को समय रहते आउट कर जीत सुनिश्चित की। हालांकि दूसरा पहलू ये भी है कि इस बार MI के पास कुछ अतिरिक्त रन थे।

 

यह भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका में मैच के बीच लगी आग, स्टेडियम से भागे दर्शक

 

दिल्ली कैपिटल्स के आखिरी 5 विकेट की जोड़ी ने 99 रन जुटाए। अगर MI ने पिछले मैच के जितना ही स्कोर बनाए होते तो उसे फिर से अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ सकता था।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap