logo

मूड

ट्रेंडिंग:

यश दयाल यौन शोषण मामले में दोषी पाए गए तो कितने साल जेल में रहेंगे?

RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल के खिलाफ एक युवती की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। युवती ने यश दयाल पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

Yash Dayal

IPL 2025 के दौरान यश दयाल। (Photo Credit: IPL/X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की खिताबी जीत का हिस्सा रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल मुश्किलों में घिर गए हैं। यश दयाल के खिलाफ गाजियाबाद के इंद्रापुरम थाने में FIR दर्ज हो गई है। गाजियाबाद की रहने वाली एक युवती ने यश दयाल पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

 

युवती ने 21 जून को मुख्यमंत्री के ऑनलाइन शिकायत पोर्टल IGRS पर मामले की शिकायत की थी। उसने अपनी शिकायत में बताया कि वह यश दयाल के साथ पिछले 5 साल से रिलेशनशिप में थी। यश दयाल ने उसे शादी का वादा किया और इसी बहाने उससे शारीरिक संबंध बनाए। 

 

युवती ने अपनी शिकायत में ये भी कहा कि यश दयाल उसके अलावा कई और लड़कियों के साथ रिश्ते में थे। युवती का आरोप है कि जब उसने धोखा महसूस किया और विरोध किया तो यश दयाल ने उसके साथ मारपीट की और मानसिक प्रताड़ना देना शुरू कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: 400 रन बनाने से चूके वियान मुल्डर, बच गया ब्रायन लारा का रिकॉर्ड

यश दयाल को गिरफ्तार करेगी पुलिस

युवती ने यश दयाल पर शादी का झांसा देकर आर्थिक, मानसिक और शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए IGRS पर शिकायत करने के बाद CM योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई थी। इस मामले में गाजियाबाद पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद 7 जुलाई की शाम यश दयाल पर FIR दर्ज की।   

 

पुलिस ने युवती का बयान ले लिया है जबकि यश दयाल ने अभी तक अपना बयान दर्ज नहीं कराया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही यश दयाल को गिरफ्तार किया जाएगा।

युवती ने रखे हैं डिजिटल सबूत

युवती ने दावा है किया है कि उसके पास यश दयाल के खिलाफ पर्याप्त डिजिटल सबूत है। उसने बताया है कि उसके पास चैट्स, स्क्रीनशॉट्स और वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग मौजूद हैं, जो उसके आरोपों को सही साबित कर सकते हैं और जांच में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। युवती ने कुछ स्क्रीनशॉट्स सोशल मीडिया पर भी शेयर किए थे।

 

यह भी पढ़ें: कभी हुआ करते थे पत्रकार, अब बने ICC के नए CEO, कौन हैं संजोग गुप्ता?

दोषी पाए जाने पर यश दयाल को क्या सजा मिलेगी?

युवती की शिकायत के बाद यश दयाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। BNS की धारा 69 शादी या नौकरी के झूठे वादों के आधार पर किए सेक्सुअल ऐक्ट्स से संबंधित है। यह धारा ऐसे ऐक्ट्स को धोखाधड़ी और शोषण का रूप मानता है। इसमें दोषी पाए जाने जाने पर 10 साल तक की जेल की सजा हो सकती है।

Related Topic:#Yash Dayal

और पढ़ें