logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एशियन गेम्स में कौन लेगा नीरज चोपड़ा की जगह? AFI ने 3 बदलावों के साथ किया एलान

एशियन गेम्स के लिए भारतीय एथलेटिक्स टीम में बदलाव हुआ है। यशवीर सिंह नीरज चोपड़ा की जगह लेंगे, जबकि अभिषेक पाल और तेजस शिरसे टीम से बाहर हुए हैं।

Yashvir Singh Replaces Neeraj Chopra Tejas Shirse Abhishek Out from Asian Games

भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय एथलेटिक्स टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। कॉमनवेल्थ गेम्स के कांस्य पदक विजेता जैवलिन थ्रोअर यशवीर सिंह को 77 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल किया गया है। वह चोटिल स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा की जगह लेंगे। वहीं, लंबी दूरी के एथलीट अभिषेक पाल और 110 मीटर बाधा दौड़ के खिलाड़ी तेजस शिरसे को भी टीम से बाहर कर दिया गया है।

 

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) ने गुरुवार को लुधियाना में एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम की घोषणा की। एशियन गेम्स का आयोजन जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होना है। टीम में बदलाव चोट और डोपिंग मामले से जुड़ी वजहों के चलते किए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: 2027 वर्ल्ड कप के लिए क्या है रोडमैप? BCCI मीटिंग की अटकलें समझिए

चोट के कारण नीरज चोपड़ा बाहर

AFI के अध्यक्ष बहादुर सिंह सग्गू ने बताया कि नीरज चोपड़ा चोटिल हैं और एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उनकी जगह यशवीर सिंह को टीम में शामिल किया गया है। यशवीर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीता था। आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा को ट्रेनिंग के दौरान चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें 2026 का अपना सीजन बीच में ही खत्म करना पड़ा। नीरज ने अपने सोशल मीडिया पर बताया था कि लॉजेन में 88.05 मीटर का सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो करने के कुछ ही समय बाद उनके टखने में लिगामेंट फट गया था।

डोपिंग नोटिस के बाद अभिषेक पाल टीम से बाहर

लंबी दूरी के एथलीट अभिषेक पाल को भी भारतीय टीम से हटा दिया गया है। उन्हें पिछले महीने राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) की ओर से नोटिस जारी किया गया था। उनके डोपिंग सैंपल में महिला प्रजनन क्षमता से जुड़ी एक दवा के अंश पाए गए थे। AFI के पूर्व सचिव और वर्तमान में महासंघ के योजना विभाग के प्रमुख ललित भनोट ने कहा कि अभिषेक का डोपिंग टेस्ट पॉजिटिव नहीं आया है और उनके शरीर में मिले पदार्थ की मात्रा तय सीमा से कम थी। हालांकि, NADA इस मामले की जांच कर रहा है। AFI ने किसी तरह का जोखिम नहीं लेने के लिए उन्हें टीम से बाहर करने का फैसला किया।

 

यह भी पढ़ें: BCCI ने गंभीर-अगरकर को अचानक मुंबई बुलाया, रिव्यू मीटिंग कल, क्या होगी चर्चा?

तेजस शिरसे भी टीम से बाहर

110 मीटर बाधा दौड़ के खिलाड़ी तेजस शिरसे को भी टीम से बाहर कर दिया गया है। वह हाल में ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान चोटिल हो गए थे। AFI ने उनसे फिटनेस की स्थिति की लिखित जानकारी मांगी थी लेकिन अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है।

 

इस बीच एशियन गेम्स के लिए छह नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। इनमें 200 मीटर धावक हरिता भद्रा, 400 मीटर धावक किरण पहल, पोल वॉल्टर सिंधुश्री जी, ट्रिपल जंपर आशा एलांगो, डिस्कस थ्रोअर सान्या यादव और हैमर थ्रोअर प्रवीण कुमार शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें: US Open: हारते-हारते बचे ज्वेरेव, गैर-वरीय खिलाड़ी से जीतने में लगे '5 घंटे'

 

AFI ने दो बार के एशियन गेम्स पदक विजेता अविनाश साबले को 5000 मीटर दौड़ में भी उतारने की अनुमति मांगी है। उनकी 3000 मीटर स्टीपलचेज में भागीदारी पहले ही तय है। 5000 मीटर में हिस्सा लेने के लिए उन्हें 10 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाली इंडियन एथलेटिक्स सीरीज में क्वालिफाइंग मार्क हासिल करना होगा। इसके अलावा गुलवीर सिंह और पारुल चौधरी एशियन गेम्स में तीन-तीन स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। गुलवीर 10,000 मीटर, 5000 मीटर और 1500 मीटर में उतरेंगे, जबकि पारुल 3000 मीटर स्टीपलचेज, 5000 मीटर और 1500 मीटर में चुनौती पेश करेंगी।


और पढ़ें