logo

मूड

ट्रेंडिंग:

योगराज सिंह के डायलॉग पर बवाल, पंजाब महिला आयोग ने पुलिस से की कार्रवाई की अपील

योगराज सिंह के एक डायलॉग को लेकर बवाल मच गया है। पंजाब महिला आयोग ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और ऑडियो क्लिप का स्वत: संज्ञान लिया है और पुलिस से कार्रवाई की अपील की है।

Yograj Singh

सोशल मीडिया पर योगराज सिंह के वायरल क्लिप से लिया गया फोटो, Credit: Screengrab via Social Media

शेयर करें

google_follow_us

अपने बेतुके बयानों के लिए विवादों में रहने वाले योगराज सिंह बुरे फंस गए हैं। इस बार एक वेबसीरीज में उनके आपत्तिजनक डायलॉग पर बवाल मच गया है, जिसका पंजाब महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस से कार्रवाई की अपील की है। आयोग ने सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप को पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर भेजा है और सीनियर अधिकारी से जांच की मांग की है। साथ ही सेंसर बोर्ड से भी पूछताछ करने के लिए कहा है।

वायरल हो रहा था वीडियो

सोशल मीडिया पर योगराज के आपत्तिजनक डायलॉग का वीडियो कई दिनों से वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो में वह एक महिला पुलिसकर्मी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए सुना जा सकते थे। इसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी तीखी आलोचना की जा रही थी। वायरल वीडियो को ही आधार मानकर चंडीगढ़ के दो वकीलों ने पुलिस से शिकायत की थी कि योगराज सिंह और अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

 

यह भी पढ़ें: अब कैसे जीतेगी CSK? टीम का सबसे घातक गेंदबाज IPL 2026 से हुआ बाहर!

 

उन्होंने कहा कि इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। यह महिलाओं को सम्मान और अधिकारों का हनन है। बताया जा रहा है कि वायरल क्लिप हिंदी वेब सीरीज 'लुक्खे' के एक एपीसोड से काटी गई है। यह वेब सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर 8 मई को रिलीज हुई थी।

 

यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने सेंचुरी ठोक KKR का निकाला दम, RCB बनी टेबल टॉपर

योगराज का विवादों से है पुराना नाता

दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज हमेशा किसी न किसी विवादित बयान के चलते सुर्खियों में रहते हैं। वह युवराज के समकालिन खिलाड़ियों खासकर महेंद्र सिंह धोनी की तीखी आलोचना करते रहते हैं। एक बार उन्होंने यहां तक कह दिया था कि वह कपिल देव को गोली मारने के लिए उनके घर तक बंदूक लेकर पहुंच गए थे। योगराज हिंदी बोलने वाले पुरुषों का भी मजाक उड़ा चुके हैं।

Related Topic:#Yograj Singh

और पढ़ें