logo

ट्रेंडिंग:

मुंबई में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, करंट से एक की मौत; 5 घायल

मुंबई में गणेश विसर्जन के दौरान करंट से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पांच अन्य लोग घायल हैं। सभी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Mumbai News.

मुंबई में गणेश विसर्जन की तस्वीर। ( Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

मुंबई में रविवार को गणेश विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। बिजली की तार की चपेट में आने से एक शख्स की जान चली गई। पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक हादसा साकीनाका इलाके के खैरानी रोड पर लगभग 10:45 बजे के आसपास का है। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक बिजली का लटकता हुआ भगवान गणपति की मूर्ति से छू गया। पास में खड़े एक श्रद्धालु की करंट से जान चली गई।


एक अधिकारी के मुताबिक सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचा। वहां से एक घायल को नगर निगम के सेवन हिल्स अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बीनू सुकुमारन कुमारन (36) को मृत घोषित कर दिया। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार सुभांशु कामत (20), तुषार गुप्ता (20), धर्मराज गुप्ता (49), करण कनौजिया (14) और अनुष गुप्ता (6) को पैरामाउंट अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: फेसबुक के खिलाफ 'मार्क जकरबर्ग' का केस, पूरा मामला क्या है?

4 लोग डूबे और 13 लापता

महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों में गणेश विसर्जन के दौरान चार लोगों के डूबने और 13 लोग लापता होने की भी खबर है। पुणे जिले में तीन स्थानों पर चार लोग डूब गए। पुलिस के मुताबिक दो लोग वाकी खुर्द में भामा नदी और एक व्यक्ति शेल पिंपलगांव में बह गया। इसके अलावा पुणे ग्रामीण के बिरवाड़ी में एक व्यक्ति कुएं में गिर गया। अब तक दो लोगों के शव मिल चुके हैं। पुलिस के मुताबिक नांदेड़ जिले के गडेगांव में तीन लोग नदी में बह गए हैं। हालांकि इनमें से एक बचा लिया गया। दो की तलाश की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: राजस्थान में पुलिस लॉक-अप में होने वाली मौतों का कारण क्या है?

 

नासिक जिले में भी चार लोगों के साथ नांदेड़ जैसी घटना हुई। इनमें से एक शख्स का शव मिल चुका है। ठाणे और जलगांव में तीन-तीन लोगों के बहने की सूचना है। हालांकि एक का शव बरामद कर लिया गया है। अमरावती जिले में भी एक शख्स के डूबने की खबर है।

Related Topic:#Maharashtra News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap