कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक अजीबोगरीब किडनैपिंग हुई। किडनैप हुए एक शख्स के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने छानबीन की और उसे बचा लिया। जब किडनैप करने वाले लोग पकड़े गए तो उनमें एक लड़की भी थी। बाद में पता चला कि लड़की और उसके दोस्तों ने ही इस शख्स को किडनैप कराने की साजिश रची थी। लड़की का कहना है कि इस युवक ने उसका रेप किया था। इसी के चलते वह उसे सबक सिखाना चाहती थी। सबक सिखाने की इसी कोशिश में उसने अपने दोस्तों की मदद से किडनैप करवाया। अब पुलिस ने किडनैप हुए शख्स और उसे और किडनैप करने वाली लड़की समेत कुल 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना बेंगलुरु के मारतहल्ली की है। पुलिस के पास आंध्र प्रदेश के मदनापल्ले के निवासी एक शख्स ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनका बेटा महेंद्र किडनैप हो गया है। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि महेंद्र के साथ उसका रूम पार्टनर तरुण भी किडनैप हुआ। जब पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर छानबीन की तो जल्द ही इन दोनों को छुड़ा लिया गया। इस किडनैपिंग के आरोप में पुलिस ने कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया।
रोचक बात है कि गिरफ्तार हुए 13 लोगों में तरुण और महेंद्र का तीसरा रूम पार्टनर मंजूनाथ और पीड़िता का प्रेमी राजकुमार भी शामिल हैं। किडनैप करने वाले इन लोगों ने तरुण और महेंद्र को पहले तो बुरी तरह मारा-पीटा था और फिर फिरौती भी मांग रहे थे। पुलिस ने किडनैप हुए महेंद्र के पिता को अपने साथ रखा और फिर फोन आने पर किडनैपर्स को ट्रैक कर लिया।
यह भी पढ़ें: जामिया में छात्रसंघ चुनाव की डेडलाइन तय, छात्रों ने खत्म की भूख हड़ताल
कैसे हुआ यह पूरा कांड?
पुलिस ने बताया है कि तरुण, महेंद्र और मंजूनाथ आंध्र प्रदेश के मादनपल्ले के रहने वाले हैं। ये तीनों बेंगलुरु की एक कंपनी में काम करते हैं और मारतहल्ली में एक फ्लैट लेकर रहते हैं। बीते शनिवार को जब मंजूनाथ अपने घर गया था, उसी वक्त उके दोस्त राजकुमार ने उसे फोन करके कहा कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कुछ वक्त बिताना चाहिए और उसे उसका रूम चाहिए। मंजूनाथ ने महेंद्र और तरुण से बात करके राजकुमार को वहां भेज दिया। राजकुमार अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचा था।
उस वक्त मंजूनाथ के कमरे में राजकुमार और उसकी प्रेमिका था। दूसरे कमरे में तरुण और महेंद्र थे। बाद में इन दोनों ने शराब के नशे में बदसलूकी शुरू कर दी। आरोप है कि इन दोनों ने राजकुमार को खींचकर दूसरे कमरे में बंद कर दिया। फिर महेंद्र ने लड़की का रेप किया और तरुण ने राजकुमार को दूसरे कमरे में बंद रखा। इन दोनों ने लड़की और उसके प्रेमी राजकुमार को रविवार को घर जाने दिया।
जान से मारने का था प्लान
वहां से निकलने के बाद राजकुमार ने जब पूरी बात मंजूनाथ को बताई तो वह भी हैरान रह गया। यहीं से इन लोगों ने तरुण और महेंद्र को सबक सिखाने की साजिश रची। इन लोगों ने अपने और दोस्तों की मदद ली। मंजूनाथ ने महेंद्र और तरुण के बारे में इन लोगों को जानकारी दी और सबने मिलकर दोनों का किडनैप कर लिया।
यह भी पढ़ें: इलाहाबाद हाई कोर्ट केस: जस्टिस भनोट के खिलाफ गुस्सा, वकील 'अपमान' पर क्यों उतरे?
ये लोग दोनों को सूनसान जगह पर ले गए और पिटाई की। फिर तरुण के फोन से महेंद्र के पिता को फोन करके 10 लाख की फिरौती मांगी। इन लोगों ने धमकी दी थी कि अगर पैसे नहीं मिले तो महेंद्र को जान से मार देंगे। महेंद्र के पिता ने पहले तो आंध्र प्रदेश पुलिस को फोन किया। फिर बात बेंगलुरु पुलिस तक पहुंची। पुलिस महेंद्र के पिता के साथ ही थी और फिर से फोन आया। पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि मंजूनाथ तो ऑफिस गया था। पुलिस ने पहले उसी को पकड़कर पूछताछ की तो उसने सारी बात उगल दी।
मंजूनाथ से मिली जानकारी के आधार पर पहुंची पुलिस ने देखा कि इन लोगों ने तरुण और महेंद्र को नंगा कर रखा था और बुरी तरह मारपीट कर रहे थे। इन लोगों का प्लान था कि महेंद्र को मारकर कहीं फेंक दिया जाए। इन लोगों ने तरुण से एक सुसाइड नोट लिखवाकर उसे लटका देने की योजना बनाई थी। पुलिस ने जब लड़की से पूछताछ की तो रेप वाली बात बताई। अब पुलिस ने अपहरण के केस में कुल 11 और रेप के आरोप में तरुण और महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच विस्तार से की जा रही है।