logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हिमाचल में बड़ा हादसा, टाटा सूमो में गिरी चट्टान; 13 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में एक टाटा सूमो पर विशाल चट्टान गिरने से 13 लोगों की जान चली गई। गाड़ी में कुल 15 लोग सवार थे। दो लोगों को बचा लिया गया। मृतकों में छह महीने का एक बच्चा भी शामिल है।

Himachal Pradesh News

हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक टैक्सी भूस्खलन की चपेट में आ गई। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक टाटा सूमो गाड़ी कुल्लू से पांगी जा रही थी। जब वह लाहौल-स्पीति में उदयपुर-किलार रोड पर स्थित काडू नाला के पास पहुंची तो उस पर एक विशाल चट्टान गिर गई। मलबे में दबकर 13 लोगों की जान चली गई। एक घायल व्यक्ति को बचा लिया गया। मौके पर पुलिस और बाचव दल मौजूद है। जेसीबी की मदद से रास्ते से मलबे को हटाया जा रहा है। 

 

सोशल मीडिया पर हादसे के कई वीडियो वायरल हैं। इनमें दिख रहा है कि गाड़ी पत्थरों के नीचे पूरी तरह से दबी है। उसका अगला हिस्सा ही दिखाई पड़ रहा है। मलबे से धुआं भी उठ रहा है। एक शख्स कोलड्रिंक की बोतल से पानी छिड़कर आग बुझाने की कोशिश करता भी दिख रहा है। अभी तक चालक की पहचान बीर सिंह के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें: नेपाल बॉर्डर से पकड़ा गया अमेरिकी नागरिक, खालिस्तान समर्थक भी हत्थे चढ़ा

 

भरमौर के विधायक जनक राज ने बताया कि गाड़ी में 15 लोग सवार थे। दो लोगों को बचा लिया गया। 13 मृतकों में एक छह महीने का बच्चा भी शामिल है। विधायक ने हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया और कहा कि वे लाहौल-स्पीति और चंबा जिले अधिकारियों के संपर्क में है। 

 

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक इस मार्ग पर पहले भी भूस्खलन हुआ था। इस कारण मार्ग बंद रहा। रातभर तमाम यात्री टिंडी में फंसे रहे। मगर दिन में सड़क खुलने पर यातायात दोबारा बहाल हुआ। इसी दौरान ताजे भूस्खलन की चपेट में टाटा सूमो गाड़ी आ गई।  

 

यह भी पढ़ें: बाढ़ में हुआ नुकसान? जानें बीमा क्लेम करने का आसान तरीका और जरूरी नियम

 

हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। सबसे पहले घायल को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से सड़क से मलबा हटाया जा रहा है। 

 

 

 


और पढ़ें