logo

मूड

ट्रेंडिंग:

घर में अकेली थी 13 साल की बच्ची, शटरिंग ठेकेदार के साथी ने किया दुष्कर्म

UP के जिला गोरखपुर में 13 वर्ष की बालिका से दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी के साथी शटरिंग ठेकेदार की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

accused arrested in gorakhpur

पुलिस हिरासत में पकड़ा गया आरोपी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जिला गोरखपुर में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि मकान में शटरिंग का काम करने वाले ठेकेदार के साथ आए उसके साथी ने बच्ची को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने बच्ची को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर रामगढ़ताल पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर 40 वर्षीय राकेश राम उर्फ सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में नामजद 35 वर्षीय ठेकेदार पवन की तलाश की जा रही है।

मामला रामगढ़ताल थाना क्षेत्र का है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक महिला अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ रहती है। उसके पति बाहर नौकरी करते हैं। महिला खुद कैंटीन चलाती है। महिला के अनुसार उनके मकान में करीब दो महीने से निर्माण कार्य चल रहा था। दीवार का काम पूरा होने के बाद शटरिंग का काम पवन नामक व्यक्ति को दिया गया था। निर्माण कार्य के कारण ठेकेदार और उसके साथ काम करने वाले लोग घर पर आते-जाते थे।

सामान लेने पहुंचे थे ठेकेदार और उसके साथी

महिला के मुताबिक 25 अगस्त को ठेकेदार पवन अपने दो साथियों के साथ शटरिंग का सामान वापस लेने के लिए घर पहुंचा था। उस समय महिला और उसकी छोटी बेटी घर पर मौजूद नहीं थीं। उनकी 13 वर्षीय बड़ी बेटी घर में अकेली थी।आरोप है कि इसी दौरान राकेश राम उर्फ सिकंदर ने मौका पाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने उसे धमकाया कि अगर उसने किसी को इसके बारे में बताया तो उसे जान से मार देगा।

 

यह भी पढ़ें: फर्जी रेप केस में फंसाकर करते थे वसूली, गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिफ्तार

 

घटना के बाद बच्ची डर और सदमे में रही। वह तत्काल अपनी मां को घटना के बारे में नहीं बता सकी। बाद में उसने अपनी छोटी बहन को आपबीती बताई। 26 अगस्त को मां को घटना की जानकारी हुई। बेटी से पूरी बात जानने के बाद मां उसे लेकर रामगढ़ताल थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

1 आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश

पुलिस ने मंगलवार शाम कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी बताए जा रहे 40 वर्षीय राकेश राम उर्फ सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है। वहीं, मामले में आरोपित 35 वर्षीय ठेकेदार पवन की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

 

रामगढ़ताल थाना प्रभारी के मुताबिक 26 अगस्त को पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के समय मौके पर कौन-कौन मौजूद था और दूसरे आरोपी की कथित भूमिका क्या थी।

 

यह भी पढ़ें: थाने में राइफल चली, महिला सिपाही की मौत, 3 महीने पहले हुई थी तैनाती

ठेकेदार की भूमिका पर भी पुलिस की नजर

पीड़िता की मां ने अपनी तहरीर में ठेकेदार पवन पर भी घटना में संलिप्त होने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई होगी।फिलहाल एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और दूसरे की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि नाबालिग पीड़िता से जुड़े मामले में सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Related Topic:#Crime News#UP News

और पढ़ें