logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पढ़ने के लिए टोका तो बेटे ने बाप को जिंदा जलाकर मार डाला

फरीबाद में रहने वाले एक परिवार में जब पिता ने अपने नाबालिग बच्चे को पढ़ाई करने और उसकी खराब आदतों को लेकर टोका तो बेटे ने अपने पिता को जिंदा जलाकर मार डाला।

Representational picture

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा के फरीदाबाद से पिता और पुत्र के रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आ रहा है। फरीदाबाद के अजय नगर पार्ट-2 में रहने वाले एक परिवार में जहां एक पिता ने अपने लड़के को पढ़ाई और उसकी गंदी आदतों को लेकर टोका तो ऐसे में मौका देखते ही नाबालिग लड़के ने सोते पिता को जिंदा जलाकर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पुत्र मौके से फरार हो गया है। मामले के बारे में पता लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और अब मामले की जांच की जा रही है। 

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है। बता दें कि आरोपी का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का रहने वाला है। जान गंवाने वाले शख्स का नाम मोहम्मद अलीम था। उनकी उम्र 55 वर्ष के आसपास थी। मृतक मोहम्मद अलीम पिछले चार महीने से फरीदाबाद अजय नगर पार्ट-2 में अपने 14 वर्षीय लड़के के साथ रहते थे। यह वही नाबालिग लड़का है जिसने अपने पिता को जिंदा जलाकर मार डाला।

 

यह भी पढ़ें- 'शीशमहल' की होगी जांच, केंद्रीय सतर्कता आयोग ने दिए आदेश

बेटे की कुआदतों से परेशान था पिता

पुलिस ने बताया कि मोहम्मद अलीम के 5 बच्चे हैं। 14 साल के बेटे को छोड़कर सभी की शादी हो चुकी है। मोहम्मद अलीम की पत्नी का पहले ही देहांत हो चुका है। जांच में पता लगा है कि मोहम्मद अलीम अपने बेटे की बुरी आदतों से परेशान थे। वह घर से पैसे चुराता था। इसके अलावा मोहम्मद अलीम का नाबालिग बेटा पढ़ाई में कमजोर था। अलीम अपने बेटे को अक्सर बुरी आदतों से दूर रहने के लिए कहते थे लेकिन वह अपने पिता की बात नहीं मानता था।

 

आस-पास के लोगों ने बताया कि बीते रविवार यानी 17 फरवरी को मोहम्मद अलीम रात को काम से वापस आए तो उसने अपने लड़के को पढ़ाई के लिए टोका। जिसे सुनकर आरोपी लड़का अपने बाप से बहस करने लगा और दोनो में झगड़ा शुरू हो गया। झगड़े के बाद अलीम सोने चला गया। उस दौरान आरोपी लड़के ने पिता के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर, उन्हें आग के हवाले कर दिया। आरोपी आग लगाने के बाद घर को बाहर से बंद कर पिता की मौत का इंतजार करने लगा। 10 मिनट बाद जब तक पड़ोसी बचाव के लिए पहुंचते तब तक अलीम की मृत्यु हो चुकी थी और आरोपी लड़का वहां से फरार हो चुका था।  

यह भी पढ़ें- क्या महायुति में सबकुछ ठीक नहीं? क्यों हो रही ऐसी चर्चाएं

मामले में पुलिस ने दिया बयान

चौकी इंचार्ज हर्षवर्धन का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजन से पूछताछ करने पर पता लगा कि आरोपी नाबालिग है, वह पढ़ने में कमजोर था और वह अक्सर अपने पिता के पॉकेट से पैसे चुराया करता था। पिता के समझाने के बाद भी आरोपी नहीं माना। फिलहाल आरोपी अब तक फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  


और पढ़ें