logo

ट्रेंडिंग:

मैच में 50 रुपये की शर्त हारा लड़का, 7 दोस्तों ने किया यौन उत्पीड़न

क्रिकेट मैच में 50 रुपये की शर्त हारने पर पैसा नहीं दिया तो दोस्तों ने 16 साल के दलित लड़के के साथ किया यौन उत्पीड़न। 7 में से 2 नाबालिग आरोपी पकड़ लिए गए हैं।

sexual harassment

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit:

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 16 साल के एक नाबालिग दलित लड़के के साथ सात युवकों ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। यह पूरा मामला एक क्रिकेट मैच से शुरू हुआ था। पीड़ित लड़का क्रिकेट मैच में 50 रुपये की शर्त हार गया था लेकिन वह 50 रुपये अपने दोस्तों को नहीं दे सका। इसके बाद उसके सात साथियों ने उसका यौन उत्पीड़न किया और वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। पुलिस ने दो नाबालिग आरोपी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पीड़ित लड़के के साथ पहली बार यौन उत्पीड़न करीब एक महीने पहले उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के एक गांव में हुआ था लेकिन इसकी शिकायत सोमवार (21 जुलाई) को तब दर्ज कराई गई जब पीड़ित लड़का और सहन नहीं कर सका और उसने अपने परिवार को सब कुछ बताया। जानकारी के अनुसार, इस घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग को दोषियों ने अपने दोस्तों के साथ भी शेयर किया। जिन्होंने उस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर कई बार पीड़ित का यौन उत्पीड़न किया।

 

यह भी पढ़ें-- ज्यादा कीमत पर 80% छूट वाला खेल होगा बंद! नियम बदलने वाली है सरकार

सदमे में था लड़का

लड़का करीब एक महीने से परेशान रहा वह अपने साथ हुई घटना को अपने परिवार को नहीं बता पा रहा था और ना ही किसी से मदद ले पा रहा था। जिन लड़कों के पास वह वीडियो था वे बार-बार उसको धमकी देकर उसका यौन उत्पीड़न कर रहे थे। लड़के के पिता ने बताया कि उनका बेटा इतना सदमे में था कि उसने कई दिनों तक घर से बाहर कदम तक नहीं रखा। जब लड़के से यह सहन नहीं हुआ तब उसने अपने परिवार को बताया।

 

सर्किल ऑफिसर वैभव पांडे ने बताया, 'लड़के का यौन उत्पीड़न कर दोषियों ने अश्लील वीडियो बना लिया था और उस वीडियो के बहाने उनके ग्रुप के दूसरे लड़कों ने भी कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया। सभी आरोपी नाबालिग हैं।'

SC-ST ऐक्ट में दर्ज हुआ मामला

दलित लड़के के साथ हुई इस घटना के बाद जब उसके परिवार ने पुलिस को सूचित किया तो पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया। सर्किल ऑफिसर वैभव पांडे ने कहा, 'SC-ST ऐक्ट की धारा 3(2) (5) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO)के तहत सात नाबालिग लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।'

 

यह भी पढ़ेंः शारदा यूनिवर्सिटी: छात्रा की खुदकुशी पर हंगामा, FIR दर्ज

 

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद पीड़ित लड़के की मेडिकल जांच भी कराई और उसके बयान भी दर्ज किए। वैभव पांडे ने कहा कि पुलिस क्रिकेट मैच में लगी शर्त को लेकर हुए विवाद की भी जांच कर रही है।

Related Topic:#Crime News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap