logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिहार के भोजपुर में शादी में चली गोलियां, 2 दोस्तों की मौत; 1 गंभीर घायल

बिहार के भोजपुर में शादी समारोह के दौरान हथियारबंद बदमाशों ने तीन युवकों पर गोलियां बरसा दीं। राहुल और दीपक की मौत हो गई, जबकि सोनू गंभीर घायल है। पुलिस पुरानी रंजिश के एंगल से जांच कर रही है।

Bihar Crime News

बिहार के भोजपुर में शादी में हुई गोलीबारी की प्रतिकात्मक तस्वीर।(Photo Credit: AI IMAGE)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के भोजपुर जिले में शादी समारोह के दौरान गोलीबारी की घटना हुई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बीबीगंज चकिया गांव में 4 से 5 हथियारबंद बदमाशों ने तीन युवकों पर गोलियां चला दीं। इसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश को हमले की वजह बताया जा रहा है।

 

जानकारी के अनुसार, शुभकरण गांव के रहने वाले राहुल कुमार अपने दोस्तों दीपक कुमार और सोनू कुमार के साथ मोटरसाइकिल से मौसी की बारात में शामिल होने चकिया गांव पहुंचे थे। शादी समारोह चल रहा था और मेहमान जश्न मना रहे थे। तभी अचानक 4 से 5 हथियारबंद बदमाश वहां पहुंचे और तीनों युवकों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। फायरिंग होते ही समारोह में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

 

यह भी पढ़ें: '16 दिसंबर तक बांग्लादेश पर कब्जा कर लेंगे', बंगाल के मंत्री अर्जुन सिंह का दावा

मौके पर ही राहुल और दीपक की मौत

गोलीबारी में राहुल कुमार और दीपक कुमार को गोली लगी। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत आरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से तीन खोखे और एक गोली का टुकड़ा भी मिला है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका

सदर एसडीपीओ सुशील कुमार भी घटना के बाद अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में तीन युवकों को गोली लगी थी। इनमें दो की मौत हो गई है, जबकि एक का इलाज चल रहा है। पुलिस की शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि विवाद किस बात को लेकर था।

 

यह भी पढ़ें: जामा मस्जिद पुलिस स्टेशन में पुलिसकर्मियों पर हुए हमले का CCTV फुटेज आया सामने

 

पुलिस हमले में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। मामले की जांच के लिए एसआईटी भी बनाई गई है। गोलीबारी के बाद शादी वाले घर में मातम छा गया। बारात में आए लोग भी दहशत में हैं। घटना के बाद कई लोग गांव छोड़कर चले गए। राहुल और दीपक के परिवारों में रोना-पीटना मचा है। गांव के लोगों ने दोनों युवकों के लिए इंसाफ और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

दोनों गांवों में भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद बीबीगंज चकिया और शुभकरण गांव में तनाव का माहौल है। इसे देखते हुए पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।


और पढ़ें