logo

मूड

ट्रेंडिंग:

29 चम्मच, 19 टूथब्रश और 2 पेन; युवक के पेट से क्या-क्या निकला?

यूपी के हापुड़ में डॉक्टरों ने एक युवक के पेट से 29 चम्मच, 2 टूथब्रश और 2 पेन निकाले हैं। बताया जा रहा है कि युवक 6 महीने से चम्मच और टूथब्रश जैसी चीजें निगल रहा था।

up man spoon in stomach

युवक के पेट से निकले चम्मच-टूथब्रश। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां डॉक्टरों ने एक शख्स के पेट से चम्मच, टूथब्रश और पेन निकाला है। शख्स का नाम सचिन है और वह लगभग 6 महीने से चम्मच, टूथब्रश और पेन निगल रहा था। जब उसके पेट में तेज दर्द शुरू हुआ तो उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसके पेट से दर्जनों की संख्या में चम्मच, टूथब्रश और पेन निकाले।


सचिन बुलंदशहर का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि उसे नशे की लत थी। इसके लिए वह नशा मुक्ति केंद्र में भी था। यहीं पर उसने 6 महीने पहले चम्मच और टूथब्रश जैसी चीजें निगलनी शुरू कर दी थीं। कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई और पेट में तेज दर्द होने लगा।

 

यह भी पढ़ें-- 3 साल से चल रहा था अवैध मदरसा, अब बाथरूम में बंद मिलीं 40 लड़कियां

29 चम्मच, 19 टूथब्रश निकले

बताया जा रहा है कि नशा मुक्ति केंद्र में गुस्से में आकर सचिन ने यह सब निगलना शुरू कर दिया था। 


बाद में जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में जब डॉक्टरों ने उसके पेट की जांच की तो वह खुद हैरत में पड़ गए।

 


जांच के बाद डॉक्टरों ने तुरंत उसका ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद सचिन के पेट स्टील के 29 चम्मच, 19 टूथब्रश और 2 पेन निकाले गए। 

 

यह भी पढ़ें-- 17 लड़कियों के साथ चैतन्यानंद ने क्या-क्या किया? FIR में सामने आया सच

अब कैसी है सचिन की हालत?

सचिन की उम्र 35 साल बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह की हरकतें मानसिक रूप से बीमार लोग ही कर सकते हैं। फिलहाल ऑपरेशन के बाद सचिन की हालत स्थिर है और उसे डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है।

Related Topic:#Uttar Pradesh

और पढ़ें