logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पटना के होटल में लड़की को कमरे से खींच लिया, अब मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार

रात के समय पटना के एक होटल के कमरे से लड़की को खींचकर निकालने का मामला सामने आया है। इस केस में होटल के मैनेजर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ai generated image of girl and boy fighting

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

बिहार की राजधानी पटना के रूपसपुर इलाके में स्थित हिडेन बिल्ला होटल में हुई एक सनसनीखेज घटना ने होटल सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा देने आई बेगूसराय की छात्रा के साथ होटल के कमरे में आधी रात छेड़खानी और जबरन ले जाने की कोशिश के मामले में पुलिस ने अब बड़ा ऐक्शन लिया है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद होटल मैनेजर रोहित और स्टाफ काजू को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस जांच में होटल प्रबंधन की भूमिका संदिग्ध मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।

 

जानकारी के मुताबिक, बेगूसराय निवासी छात्रा अपने पिता के साथ परीक्षा देने पटना आई थी। दोनों रूपसपुर थाना क्षेत्र के हिडेन बिल्ला होटल में ठहरे थे। रात करीब 12 बजे शराब के नशे में धुत एक युवक अचानक कमरे में घुस आया। आरोप है कि उसने छात्रा का हाथ पकड़कर उसे जबरन कमरे से बाहर ले जाने की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर पिता की नींद खुली और दोनों ने मिलकर विरोध किया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला।

 

यह भी पढ़ें: TCS नासिक धर्मांतरण केस में नया मोड़, कौन है हनिया? निदा खोल रही राज

 

घटना के दौरान छात्रा और उसके पिता बुरी तरह सहम गए। बताया जा रहा है कि पिता ने हिम्मत दिखाते हुए अपने मोबाइल फोन से आरोपी युवक का वीडियो भी बना लिया, जो बाद में पुलिस जांच का अहम सबूत बना।

होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

पीड़ित परिवार ने होटल प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता का कहना है कि होटल ने पहचान पत्र लेने के बावजूद रजिस्टर में पूरी एंट्री नहीं की। सिर्फ हस्ताक्षर करवाकर कमरा दे दिया गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कमरे का लॉक ठीक से काम नहीं कर रहा था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी आसानी से कमरे के अंदर पहुंच गया। घटना के बाद जब परिवार ने पुलिस को सूचना दी, तब भी होटल प्रबंधन का रवैया सहयोगी नहीं था। आरोप है कि उन्हें डराने और दबाव बनाने की कोशिश की गई।

 

जब पुलिस मौके पर पहुंची और होटल से सीसीटीवी फुटेज मांगा गया, तो होटल प्रबंधन ने कैमरे खराब होने की बात कही। इसके बाद पुलिस का शक और गहरा गया। जांच में सामने आया कि आरोपी कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि होटल का ही कर्मचारी था। इसके बाद पुलिस ने होटल स्टाफ से पूछताछ शुरू की और फिर मैनेजर रोहित तथा स्टाफ काजू को गिरफ्तार कर लिया।

 

यह भी पढ़ें: दिन भर दुल्हन का इंतजार करते रहे 42 दूल्हे, फिर पता चला कि स्कैम हो गया

शराब पार्टी और अवैध गतिविधियों की भी जांच

 

पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि होटल के कई कमरों में देर रात लड़के-लड़कियां शराब पार्टी कर रहे थे। अब पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि होटल में बिना अनुमति शराब पार्टी या अन्य अवैध गतिविधियां तो नहीं चल रही थीं। बिहार पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि होटल में नियमों के पालन में गंभीर लापरवाही मिली है। जांच के बाद और भी कार्रवाई हो सकती है।

 

रुपसपुर पुलिस स्टेशन पहले ही मुख्य आरोपी सत्येंद्र कुमार को गिरफ्तार कर चुकी है। अब होटल प्रबंधन पर भी शिकंजा कसता दिख रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


और पढ़ें