उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (TMU) अस्पताल में एक महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया है। हैरानी की बात तो यह है कि इन चारों बच्चों को महिला ने 5 दिन में जन्म दिया है। पूरे देश में अब इस मामले की चर्चा है और हर कोई हैरान है। कई लोग तो इसे चमत्कार ही बता रहे हैं। इस मामले से पूरी मेडिकल इंडस्ट्री भी हैरान है।
इस केस की एक और खास बात यह है कि सभी चार बच्चों की डिलीवरी सामान्य हुई है, जबकि ऐसे मामलों में आमतौर पर सिजेरियन ऑपरेशन की जरूरत पड़ती है। 31 साल की अमीना ने मात्र पांच दिनों में चार बच्चों को जन्म दिया, जिसमें 2 बेटे हैं और दो बेटियां हैं। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल मां और नवजात सभी सुरक्षित हैं।
यह भी पढ़ें: AAP, BJP, कांग्रेस नहीं, शिरोमणि अकाली दल को इन ताकतों से है असली खतरा
दूसरे महीने में पचा चला 4 बच्चे हैं
अमीना ओबरी गांव की रहने वाली हैं और उनके पति मोहम्मद आलिम एक किराना स्टोर चलाते हैं। अमीना को प्रेगनेंसी के दूसरे महीने में ही पता चला की उनके पेट में चार बच्चे हैं। दूसरे महीने में डॉक्टरों की सलाह पर जब अल्ट्रासाउंड करवाया गया तभी सब को पता चला की गर्भ में एक या दो नहीं बल्कि चार बच्चे पल रहे हैं। डॉक्टरों ने बताया था कि यह सभी बच्चे अलग-अलग थैली में थे, जिससे प्रेगनेंसी में ओर भी ज्यादा रिस्क हो गया।
परिवार ने चारों बच्चों को रखा
डॉक्टरों ने शुरुआत में फीटल रिडक्शन की सलाह दी थी लेकिन परिवार ने सभी बच्चों को सुरक्षित रखने का फैसला किया। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर परिवार ने अमीना का इलाज मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल में करवाया, जहां सीनियर डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें रखा गया था। बताया जा रहा है कि प्रेगेनेंसी के दौरान अमीना को ड प्रेशर और लीवर से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ा। कई बार हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में रेगुलर भर्ती कराना पड़ा।
9 मई को दिया बच्चे को जन्म
8 मई को अमीना को प्रसव पीड़ा शुरू हुई और डॉक्टरों की एक टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही थी। बीते 15-20 दिनों से डॉक्टर बच्चे और मां की सेहत पर नजर बनाए हुए थे। 9 मई को अमीना ने पहले बच्चे को जन्म दिया। बच्चे का वजन 710 ग्राम था और समय से पहले जन्म और कम वजन के कारण डॉक्टरों को बच्चे की सेहत में सुधार के लिए मेहनत करनी पड़ी।
यह भी पढ़ें: कुत्ता या बिल्ली, किसके काटने पर है ज्यादा खतरा? समझ लीजिए
एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म
डॉक्टरों ने 9 मई को पहले बच्चे की डिलीवरी के बाद अन्य बच्चों की डिलीवरी को रोक दिया और अमीना को निगरानी में रखा। ऐसा इसलिए किया गया ताकि बच्चों को गर्भ में कुछ और समय मिल सके। इसके चार दिन बाद अमीना को तेज दर्द हुआ और उन्होंने एक बेटे और दो बेटियों को जन्म दिया।
डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल चारों बच्चे डॉक्टरों की निगरानी में है। एक बच्चा सामान्य स्थिति में है, जबकि तीन बच्चों को आईसीयू में रखा गया है। परिवार में बच्चों के आने से खुशियों का माहौल है। दो साल पहले अमीना की शादी हुई थी और अब उनके चार बच्चे हैं। परिवार जश्न में डूब या है और सोशल मीडिया पर लोग इसे एक चमत्कार बता रहे हैं।