logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बंगाल में कल पहला कैबिनेट विस्तार, 35 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

पश्चिम बंगाल में सोमवार को पहला कैबिनेट विस्तार होगा। सोमवार सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बंगाल में सीएम समेत मंत्रियों की संख्या 40 हो जाएगी।

Suvendu Adhikari

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पश्चिम बंगाल में सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार होगा। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कैबिनेट विस्तार का ऐलान किया। सोमवार सुबह 11 बजे नबन्ना में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। कुल 35 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

 

9 मई को सीएम सुवेंदु अधिकारी सीएम और चार अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। बीजेपी ने चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करके बंगाल में टीएमसी के 15 साल के शासन का अंत किया। नए मंत्रियों के साथ बंगाल में मंत्रियों की कुल संख्या 39 हो जाएगी।  

 

यह भी पढ़ें: मणिपुर में सबकुछ ठीक नहीं! केंद्र ने भेजी दो हजार कोबरा कमांडो यूनिट

लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह

सीएम सुवेंदु अधिकारी ने एक्स पर लिखा, 'कल पश्चिम बंगाल की जनता द्वारा चुनी गई राष्ट्रवादी सरकार की एक पूर्ण मंत्रिपरिषद का गठन किया जाएगा। मंत्रिमंडल विस्तार के तहत पश्चिम बंगाल सरकार के 35 मंत्री सुबह 11 बजे लोक भवन में शपथ लेंगे। माननीय राज्यपाल आरएन रवि लोक भवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।'

पहले चार मंत्रियों ने ली थी शपथ

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आए थे। पांच दिन बाद 9 मई को सुवेंदु अधिकारी ने चार अन्य मंत्रियों के साथ सीएम पद की शपथ ली थी। अभी बंगाल कैबिनेट में सीएम के अलावा अग्निमित्रा पॉल, निशीथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और क्षुदीराम टुडू बतौर मंत्री शामिल हैं।  

 

यह भी पढ़ें: टीचर ने 13 साल की बच्ची से किया रेप, घरवालों ने आपत्तिजनक हालत में देखा 

चुनाव जीतकर इतिहास रच चुकी बीजेपी

पश्चिम बंगाल की कुल 294 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने सबसे अधिक 208 सीटों पर जीत हासिल की है। सीएम सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से जीते हैं। हाल ही में फाल्टा विधानसभा सीट पर भी बीजेपी को जीत मिली, लेकिन सीएम सुवेंदु अधिकारी को एक सीट खाली करने पड़ेगी। ममता बनर्जी की टीएमसी को 80 सीटों पर ही सफलता मिली। कांग्रेस सिर्फ दो सीट ही जीत सकी। कभी वामपंथ का गढ़ रहे बंगाल में सीपीएम को सिर्फ 1 सीट पर ही सफलता मिली।

Related Topic:#West bengal news#BJP

और पढ़ें