logo

मूड

ट्रेंडिंग:

टीचर ने 13 साल की बच्ची से किया रेप, घरवालों ने आपत्तिजनक हालत में देखा

बिहार के मधेपुरा में एक 13 वर्षीय बच्ची के साथ कोचिंग संचालक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके कोचिंग संस्थान को सील कर दिया। आरोपी अभी फरार चल रहा है।

Bihar News

सांकेतिक फोटो। (AI Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us

बिहार के मधेपुरा जिले में गुरु और शिष्य के रिश्ते को दागदार करने का मामला सामने आया है। यहां के बेलारी थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान के संचालक पर 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप है। घटना के बाद से इलाके में आक्रोश है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। कोचिंग सेंटर को सील करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

 

जानकारी के अनुसार पीड़ित छात्रा पांचवीं कक्षा में पढ़ती है। वह अपने मौसी के घर रहकर पढ़ाई करती है। शुक्रवार की सुबह वह रोजाना की तरह कुमारखंड स्थित एक कोचिंग संस्थान गई थी। पढ़ाई खत्म करके अन्य छात्र-छात्राएं अपने घर को लौट गईं, लेकिन छात्रा आधार कार्ड की फोटोकॉपी कराने की खातिर कोचिंग संस्थान में ही रुक गई।

 

यह भी पढ़ें: ट्रंप को झटका, चीन की मिसाइल से ईरान ने गिराया F-15; रिपोर्ट में बड़ा दावा

 

आरोप है कि छात्रा को अकेला देखकर कोचिंग संचालक शंकर कुमार की नीयत बिगड़ गई। वह छात्रा को जबरन क्लासरूम के अंदर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, ताकि वह मदद की गुहार न लगा सके।

शिक्षक को आपत्तिजनक हालत में देख हैरान हुए अभिभावक 

इधर, काफी देर तक छात्रा के घर नहीं पहुंचने पर उसके मौसा कोचिंग सेंटर पहुंचे। वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। आरोप है कि उन्होंने संचालक को अपनी भांजी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। उस समय छात्रा अचेत अवस्था में थी और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। परिजन जब छात्रा को संभालने लगे, तभी आरोपी मौका पाकर वहां से फरार हो गया।

 

यह भी पढ़ें: यूपी को 4 साल बाद मिला स्थायी DGP, IPS राजीव कृष्ण को मिली जिम्मेदारी

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को मेडिकल जांच एवं उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा। पीड़िता के मौसा के आवेदन पर महिला थाने में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और तमाम अन्य धाराओं में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने कोचिंग संस्थान को किया सील

उधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के कोचिंग संस्थान को सील कर दिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर निजी शिक्षण संस्थानों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है।


और पढ़ें