logo

मूड

ट्रेंडिंग:

यूपी को 4 साल बाद मिला स्थायी DGP, IPS राजीव कृष्ण को मिली जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश सरकार वर्तमान में कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्ण को पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है।

IPS Rajiv Krishna

IPS राजीव कृष्ण।

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश सरकार ने अपना पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त कर दिया है। यूपी को लंबे समय से अपने पूर्णकालिक डीजीपी का इंतजार था। सरकार ने वर्तमान में कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्ण को ही पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है। 

 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तरफ से भेजे गए पैनल पर शासन स्तर पर मंथन हुआ था। मंथन पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजीव कृष्ण को ही डीजीपी बनाए जाने पर मंजूरी दे दी। इसके साथ ही यूपी को चार साल बाद स्थायी डीजीपी मिल गया है। इस संबंध में यूपी के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने आधिकारीक पत्र जारी किया है।

 

यह भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी अटैक केस: गिरफ्तार आरोपियों में पूर्व TMC विधायक का करीबी शामिल

कैसे मिली नाम को मंजूरी?

राजीव कृष्ण वर्तमान में सीएम योगी के सबसे भरोसेमंद आईपीएस अधिकारी हैं। यूपी डीजीपी के संबंध में  यूपीएससी ने 26 मई को बैठक की थी। इस पैनल में राजीव कृष्ण के अलावा 1990 बैच की आईपीएस अधिकारी रेणुका मिश्रा और 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी पीयूष आनंद का नाम भी भेजा गया था। आखिरकार मुख्यमंत्री योगी ने राजीव के नाम को मंजूरी दी।

 

 

 

यूपी के तेजतर्रार आईपीएस अफसर

राजीव कृष्ण 1991 बैच के तेजतर्रार आईपीएस है। वह एक जून 2025 से ही यूपी के कार्यवाहक डीजीपी के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनसे पहले प्रशांत कुमार यूपी के डीजीपी थे। राजीव कृष्ण इससे पहले यूपी के कई महत्वपूर्ण जिलों और जोनों में जिम्मेदारियां संभाली हैं। उनके पास पुलिस महकमे में लंबे प्रशासनिक और मैदानी अनुभव है। 

 

यह भी पढ़ें: नाले का स्लैब टूटा, 25 उम्मीदवार गिरे; कानपुर में बीएड परीक्षा देने आए थे

 

Related Topic:#UP News

और पढ़ें