logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बंगाल में 4000 EVM जलकर राख, इसी चुनाव में हुआ था इस्तेमाल

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल हुई ईवीएम जलकर राख हो गई। अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल का दौरा करेगी, ताकि आग लगने की असल वजह का पता लगाया जा सके।

EVM News

सांकेतिक फोटो। (AI Generated Image)

पश्चिम बंगाल से बड़ी घटना सामने आ रही है। चुनाव परिणाम के एक महीने बाद ही करीब 4000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) आग में जलकर राख हो चुकी है। इन मशीनों का इस्तेमाल हाल ही में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 10 निर्वाचन क्षेत्रों में किया गया था। पुलिस ने एफआईआर दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब जांच की जा रही है कि आग बिजली की वजह से लगी या कोई अन्य कारण से।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार को दक्षिण कोलकाता के अलीपुर इलाके में नौ मंजिला इमारत में भीषण आग लगी थी। इसी इमारत में ईवीएम रखी थीं। अब इमारत के आसपास पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। वहीं इमारत को सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इसी इमारत में दक्षिण 24 परगना जिला परिषद का कार्यालय भी स्थित है।

 

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में 1354 करोड़ का गेहूं खा गए कीड़े, हैरान कर देगी FCI की रिपोर्ट

तीसरे से सीधे सातवें मंजिल कैसे पहुंची आग?

पश्चिम बंगाल के अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा मंत्री कौशिक चौधरी ने कहा कि आग में करीब 4000 ईवीएम खाक हो गई हैं। इनका हाल ही में 10 विधानसभा क्षेत्रों में इस्तेमाल किया गया था। मंत्री ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि यह कोई सामान्य आग नहीं लग रही है। जांच की जाएगी कि क्या यहां कोई हरकत की गई। 

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि आग इमारत के दूसरे और तीसरे मंजिल में लगी थी। चौथी, पांचवीं और छठी मंजिल को नुकसान पहुचाएं बिना आग सातवीं और आठवीं मंजिल तक कैसे पहुंची? अब मामले की जांच फोरेंसिक टीम करेगी, ताकि असल वजह का पता लगाया जा सके।

 

यह भी पढ़ें: ट्रेनिंग से लौटते समय ट्रक से टकराई कार, तीन थानेदार समेत 4 की मौत

बीजेपी नेता ने कहा- सुनियोजित घटना

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने भी कुछ गड़बड़ी की आशंका जताई है। बीजेपी नेता राकेश सिंह ने भी घटना को सुनियोजित बताया। उधर, 24 घंटे बाद भी इमारत में दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे थे। हालांकि अब काफी हद तक आग पर काबू पाया जा चुका है। इमारत में जिला परिषद कार्यालय के अलावा अन्य विभागों के भी दफ्तर थे। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। 

Related Topic:#West bengal news

और पढ़ें