logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मंगेतर मरी तो ठगी करने लगा, 300 लग्जरी होटलों को लगाया चूना; 69 साल उम्र

तमिलनाडु के एक शख्स ने कुख्यात अपराधी चार्ल्स सोभराज को अपना आदर्श बनाया। 1990 में मंगेतर की मौत के बाद ठगी करने लगा। पिछले 36 वर्षों वह 300 से अधिक होटलों को लाखों-करोड़ों का चूना लगा चुका है।

Bingson John

69 वर्षीय ठग बिंगसन जॉन को पुलिस ने पकड़ा। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

36 वर्ष... 10 राज्य और 300 से अधिक लग्जरी होटल। इन सबको एक 69 वर्षीय शख्स ने लाखों रुपये का चूना लगाया। 1990 में मंगेतर की मौत के बाद शख्स ने अपनी शादी का प्लान छोड़ दिया। उसकी जगह कुख्यात 'बिकनी किलर' चार्ल्स सोभराज को अपना आदर्श बनाया और पिछले तीन दशकों में देश के सैकड़ों होटल में लग्जरी जिदंगी बिताई और हर बार बिना पेमेंट के भाग निकला।

 

यह व्यक्ति अपनी जिदंगी के पिछले 36 में से 15 साल देश की अलग-अलग जेलों में बिता चुका है, लेकिन जेल से हर बार बाहर आने के बाद उसने लग्जरी फाइव स्टार होटलों को अपना निशाना बनाया। आरोपी खुद को अंग्रेजी टीचर, योग ट्रेनर और विदेशी टूर गाइड बताता था, ताकि होटल कर्मचारियों को विश्वास दिलाया जा सके।

 

यह भी पढ़ें: 'गलती मेरी तरफ से हुई होगी...', सीमा सजदेह से तलाक पर बोले सोहेल खान

तमिलनाडु का रहने वाला है आरोपी

आरोपी को हाल ही ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसके दशकों पुराने महाठगी के किस्सों से हर कोई हैरान है। पुलिस के मुताबिक आरोपी 1990 से आलीशान होटलों के साथ ठगी को अंजाम देता आया है। आरोपी की पहचान 69 वर्षीय बिंगसन जॉन के तौर पर हुई है। वह तमिलनाडु का रहने वाला है।

बिना भुगतान के बिताता था लग्जरी लाइफ

पुलिस के मुताबिक बिंगसन जॉन देशभर में घूमता था। फाइव स्टार होटलों पर फर्जी पहचान के सहारे रुकता था। लज़ीज़ खाने का लुफ्त उठाता। बेहतरीन लग्जरी जिदंगी बिताता और अचानक बिना बिल के भुगतान के गायब हो जाता था।  

 

पुलिस पूछताछ में बिंगसन जॉन ने खुलासा किया कि वह 'बिकिनी किलर' चार्ल्स सोभराज की जिदंगी से बेहद प्रेरित है। उसे अपना आदर्श मानता है।  बता दें कि चार्ल्स सोभराज एक कुख्यात सीरियल किलर और ठग था। माना जाता है कि उसने भारत और नेपाल में 20 से अधिक हत्याओं को अंजाम दिया। नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'द सर्पेंट' चार्ल्स सोभराज पर ही आधारित है।

 

यह भी पढ़ें: भारी बारिश और रेड अलर्ट का कहर, देश के कई राज्यों में स्कूल बंद

रायपुर के फाइव स्टार होटल को बनाया निशाना

पुलिस का दावा है कि बिंगसन जॉन ने 1990 से अब तक 10 से अधिक राज्यों में 300 होटलों को ठग चुका है। इसी साल 27 जून को वह रायपुर के एक पांच सितारा होटल में ठहरा था। यहां से वह न केवल 1.48 लाख रुपये का किराये का लैपटॉप ले गया, बल्कि होटल का 63,755 रुपये का बिल भी नहीं चुकाया। 

 

होटल की शिकायत पर पुलिस ने चेक-इन दस्तावेजों के आधार पर मामला दर्ज किया और आरोपी की खोजबीन शुरू की। 72 घंटे के भीतर उसे भुवनेश्वर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से लैपटॉप बरामद हो गया है।

 


और पढ़ें