logo

मूड

ट्रेंडिंग:

75 साल के बुजुर्ग ने 35 की महिला से की शादी, अगले ही दिन हो गई मौत

जौनपुर के 75 वर्षीय संगरूराम ने आधी उम्र की महिला से दूसरी शादी की, लेकिन शादी के अगले ही दिन उनकी मौत हो गई।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के कुछमुच्छ गांव की एक खबर ने सभी को हैरान कर दिया। गांव के संगरूराम जिनकी उम्र 75 साल थी, उन्होंने अपने से आधी उम्र की महिला से शादी की थी। हैरान करने वाली बात यह है कि शादी के अगले दिन की सुबह उनकी मृत्यु हो गई। संगरूराम की यह दूसरी शादी थी। उनकी पहली पत्नी की मृत्यु एक साल पहले ही हुई थी।

 

संगरूराम की पहली पत्नी के मरने के बाद से वह अकेले ही रहते थे। पहली बीवी से उन्हें कोई संतान नहीं था। वह किसान थे और गांव में ही खेती कर अपना गुजारा करते थे। रिश्तेदारों की माने तो उन लोगों ने संगरूराम को शादी न करने की सलाह दी थी। मृतक ने अपने परिवार वालों के खिलाफ जा कर महिला से शादी की। इनकी मृत्यु के बाद, इनके रिश्तेदारों ने अंतिम संस्कार की रस्में न करने का फैसला लिया है। रिश्तेदारों में उनका भतीजा सामने आया है जो कि दिल्ली में रहता है।

 

यह भी पढ़ें- चेन्नई थर्मल पावर में बड़ा हादसा, आर्च के नीचे दबकर 9 मजदूरों की मौत

 

मौत के कारण का पता नहीं

 

29 सितंबर को संगरूराम ने जलालपुर की रहने वाली 35 साल की मनभावती से शादी की थी। जोड़े ने अदालत में जा कर शादी का रजिस्ट्रेशन कराया था। रजिस्ट्रेशन के बाद गांव के मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी कर ली। शादी के बाद, मनभावती से बात करने पर उन्होंने बताया कि उनके पति ने उनको विश्वास दिया था कि वह घर की जिम्मेदारी संभालेंगी और बाहर काम करेंगी। उन्होंने महिला को कहा था कि वह उनके बच्चों की देखभाल करेंगे। महिला ने बताया कि दोनों ने शादी की रात का ज्यादातर समय बात करते हुए बिताया।

 

यह भी पढ़ें- यूपी ATS ने मुजाहिदीन आर्मी के सरगना को किया गिरफ्तार, रच रहा था साजिश

 

महिला के अनुसार सुबह होते-होते संगरूराम की तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई मौत से गांव में भी यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ लोग इसे स्वाभाविक मौत बता रहे हैं जबकि कुछ लोगों का मानना है कि यह हत्या साजिश के तहत हुई है।

 

इस मामले में अभी तक पुलिस के शामिल होने की बात सामने नहीं आई है। अब सवाल यह है कि मामले में पुलिस की जांच या पोस्टमार्टम किया जाएगा या नहीं जिससे घटना की सच्चाई सामने आए। 

 

Related Topic:#Uttar Pradesh

और पढ़ें