logo

मूड

ट्रेंडिंग:

राजस्थान के दौसा में हुआ सड़क हादसा, 8 यात्रियों की हुई जलकर मौत, 21 लोग घायल

राजस्थान के दौसा में एक बस खाई में गिर गई, जिससे बस में आग लग गई। इस हादसे में 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हुए। इस हादसे पर राजस्थान के सीएम ने शोक जताया।

bus

Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

राजस्थान के दौसा जिले में एक दर्दनाक बस हादसा हुआ, जहां हरिद्वार से इंदौर जा रही एक बस एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद बस खाई में गिर गई, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई। आग में जलकर अब तक 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि बस में मौजूद 21 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे को लेकर राजस्थान के पूर्व सीएम ने दुख जताया है। साथ ही कांग्रेस पार्टी के सांसद मुरारी लाल मीणा ने भी घटना को लेकर अहम बयान दिया है।

 

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा दौसा के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ। यह बस हादसा बुधवार सुबह 2 बजे से 3 बजे के बीच हुआ। इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि मृतकों में से 6 लोगों की मौत जिंदा जलने की वजह से हुई, जबकि बाकी 2 लोगों की मौत सिर पर चोट लगने की वजह से हुई। बाकी घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस की टीम शवों की पहचान करने में जुटी है।

 

 

यह भी पढ़ें: 'वह क्रिकेट खेलना चाहता था', बस पर पेड़ गिरने से बच्चे की हुई मौत, 4 घायल

 

राजस्थान के सीएम क्या बोले?

 

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दौसा में हुए इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर कहा, "इस सड़क हादसे में हुई जनहानि बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा को शांति मिले। भगवान उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।"

सांसद मुरारी लाल ने घटना को लेकर क्या कहा?

मुरारी लाल ने बताया कि इस बस में यात्रा करने वाले लोगों ने ऑनलाइन बुकिंग कराई थी। करीब 37 लोग बस में सवार थे। साथ ही मुरारी लाल ने मृतकों के परिवार की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने के निर्देश दिए हैं। बस में ज्यादातर यात्री मध्य प्रदेश के रहने वाले थे, जबकि बाकी लोग महाराष्ट्र के थे।

 

यह भी पढ़ें: ससुर को अफेयर का शक था, बहू के कथित प्रेमी को जान से मार डाला

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने व्यक्त किया दुख

 

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने इस घटना को लेकर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'दौसा जिले में हुई सड़क दुर्घटना बेहद दुखद है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। भगवान उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दें।'

 

Related Topic:#State News

और पढ़ें