उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में आपसी रंजिश की वजह से बिट्टू नाम के लड़के की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी को शक था कि उसकी बहू का बिट्टू के साथ अवैध संबंध था। इसी शक के आधार पर आरोपी शख्स ने कई बार बिट्टू को समझाने की कोशिश की थी, जब वह नहीं माना तो आरोपी शख्स ने चाकू से उस पर हमला कर दिया, जिससे बिट्टू की मौत हो गई।
यह मामला मंडावर थाना क्षेत्र के कोहरपुर गांव का है, जहां 28 जून को शक और आपसी रंजिश के कारण आरोपी शख्स ने बिट्टू पर हमला किया था। इसके बाद बिट्टू को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्या के आरोपी का नाम सुरेंद्र सिंह है, जो बिट्टू का पड़ोसी है। पुलिस ने बिट्टू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें: बिहार के रेडियो ऑपरेटर एग्जाम में सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, 15 आरोपी गिरफ्तार
बिट्टू का बहू के साथ था प्रेम संबंध?
पुलिस को आरोपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बिट्टू और उसकी बहू के बीच लंबे समय से अवैध संबंध चल रहा था। इसकी जानकारी होने पर सुरेंद्र सिंह नाराज हो गया। उसने कई बार अपनी बहू और बिट्टू को समझाया था। इस बात को लेकर बिट्टू और सुरेंद्र सिंह के बीच कई बार बहस भी हुई थी।
28 जून को बिट्टू के घर उसका चचेरा भाई आया था। इसलिए बिट्टू कोल्ड ड्रिंक खरीदने के लिए दुकान गया था। दुकान जाते समय बीच रास्ते में उसकी मुलाकात सुरेंद्र से हुई। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज में बदल गई। इसके बाद सुरेंद्र ने बिट्टू पर चाकू से हमला कर दिया और वहां से फरार हो गया। इस दौरान मौके पर गांव के कई लोग मौजूद थे। उन्हीं लोगों ने बिट्टू को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें: पैरामेडिकल एग्जाम में हुई नकल, पुलिस ने किया गिरोह का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
गांव में पुलिस की तैनाती
इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने सुरेंद्र को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की। फिलहाल पुलिस गांव के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही पूरे गांव में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। बिट्टू की मौत के बाद उसके परिवार में गम का माहौल है।