logo

ट्रेंडिंग:

बिहार में इंस्टाग्राम पर कमेंट के बाद छात्र की हत्या, फरीदाबाद की अंकिता की तलाश

इंस्टाग्राम पर एक कमेंट ने 12वीं की छात्र की जान ले ली। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब फरीदाबाद की रहने वाली अंकिता की तलाश है।

Bihar News

सांकेतिक फोटो। (AI Generated Image)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

बिहार के आरा में 12वी के छात्र की अपहरण के बाद हत्या का मामला सामने आया है। विवाद की शुरुआत सोशल मीडिया कमेंट से हुई। पानी से भरे एक गड्ढे में छात्री की लाश मिली है। अभी तक तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक युवती की तलाश है। पुलिस के मुताबिक युवती हरियाणा के फरीदाबाद में रहती है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि युवती अंकिता के ब्वॉयफ्रेंड ने अपने साथियों के हाथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। 

 

पुलिस के मुताबिक आरा के धनपुरा के रहने वाले छात्र सन्नी का कोचिंग से लौटते वक्त अपहरण किया गया। अपहरणकर्ताओं ने पहले छात्र की खूब पिटाई की और बाद में गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। जब सन्नी कोचिंग से घर नहीं लौटा तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। आरा शहर से करीब सात किमी दूर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पिपहरिया गांव के नजदीक स्थानीय लोगों ने एक गड्ढे में शव पड़ा देखा। मामले की तुरंत जानकारी पुलिस को दी गई। जांच में यह शव सन्नी का निकाला। 

 

यह भी पढ़ें: UP के मंत्री ने दिया अविमुक्तेश्वरानंद का जवाब, बता दी बीफ एक्सपोर्ट की सच्चाई

क्यों की गई सन्नी की हत्या?

घटना के बाद से ही सन्नी के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके पिता उपेंद्र कुमार सिंह किराना व्यवसायी हैं। बताया जा रहा है कि सन्नी ने अंकिता नाम की किसी युवती के इंस्टाग्राम पोस्ट पर अश्लील कमेंट कर दिया था। इससे युवती बेहद नाराज हो गई। उसने अपने दोस्तों से सन्नी को सबक सिखाने को कहा। इसके बाद उसके ब्वॉयफ्रेंड बादल उर्फ मुखिया ने अपने अन्य साथियों के मिलकर सन्नी को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 

 

अभी तक की जांच में सामने आया है कि अंकिता हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली है। सोशल मीडिया पर उसकी कई लड़कों से दोस्ती है। इसी बात से खफा होकर सन्नी ने उस पर अश्लील कमेंट किया था। पुलिस का मानना है कि लड़की के उकसाने पर ही वारदात को अंजाम दिया गया है। अब पुलिस अंकिता की तलाश में जुटी है। 

 

यह भी पढ़ें: 'अबकी रीजनल वार होगी', अयातुल्ला खामेनई ने ट्रंप को दी सीधी धमकी

आरा एसपी ने क्या कहा?

आरा के पुलिस अधीक्षक (SP) श्री राज का कहना है कि 12वीं के छात्र की हत्या कोचिंग से घर लौटते वक्त अपहरण के बाद की गई। इस मामले में बादल उर्फ मुखिया आदर्श, कुमार उर्फ नेपाली और अविनाश कुमार को पकड़ा गया है। आरोपियों ने अपना अपराध कबूल लिया है। तीनो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap