logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कुत्ते के काटने से हुई थी लड़की की मौत, 4 डॉक्टरों के खिलाफ केस क्यों हो गया?

केरल में सात साल की एक लड़की को कुत्ते ने काट लिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस मामले में डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है।

girl died after being bitten by a dog and treated erratically four doctors

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit - Gemini

शेयर करें

google_follow_us

केरल के कोल्लम जिले के एक सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों पर एक परिवार ने आरोप लगाया है। आरोप के मुताबिक डॅाक्टरों के लापरवाही की वजह से एक लड़की की मौत हो गई। 2025  में एक 7 साल की लड़की को कुत्ते ने काट लिया था, जिससे उसे रेबीज संक्रमण हो गया। लड़की के परिवार वाले उसे सरकारी अस्पताल ले गए, उसके बाद उसे दूसरे अस्पताल ले गए, तब तक लड़की की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद बच्ची के परिवार ने सरकारी डॉक्टरों के खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई। अब पीड़ित के परिजन ने मजिस्ट्रेट कोर्ट में डॉक्टरों के खिलाफ आरोप लगाए, जिसके आधार पर कोर्ट ने 4 डॉक्टरों पर कार्रवाई का आदेश दिया।

 

यह घटना मई 2025 की है, जहां पथानापुरम में रहने वाली निया को कुत्ते ने काटा था। इसके बाद लड़की को पहले पुनालुर के सरकारी तालुक अस्पताल ले जाया गया, उस समय डॉक्टर डॉ सुनील कुमार, डॉ देवी लक्ष्मी, डॉ अंजिता और डॉ जयसूर्या मौजूद थे जिन्होंने निया का इलाज किया। उसके बाद निया को तिरुवनंतपुरम के राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। निया के परिवार का दावा है कि डॉक्टरों ने समय पर इलाज नहीं किया, जिसकी वजह से निया को अपनी जान गंवानी पड़ी।

 

यह भी पढ़ें: फेरे से ठीक पहले पहुंची पुलिस ने चेक किया दुलहन का आधार कार्ड और शादी कैंसल

 

घर के बाहर निया पर कुत्ते ने किया हमला

पुलिस जांच के मुताबिक, मई 2025 में निया अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और बुरी तरह काट लिया। इसके बाद उसके परिजन उसे तालुक अस्पताल ले गए। पीड़ित के परिवार का दावा है कि अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए तुरंत इलाज नहीं किया।

 

इसके अलावा, बच्ची को तिरुवनंतपुरम के मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जबकि परिवार का कहना है कि उसकी मौत तालुक अस्पताल में ही हो चुकी थी। जिसे देख पीड़ित परिवार को शक हुआ। इसी वजह से निया के परिवार ने डॉक्टरों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

 

यह भी पढ़ें: 'शिवाजी थक गए थे...', धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के विपक्ष ने BJP को घेरा

किन डॉक्टरों पर लगा लापरवाही का आरोप?

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक तालुक अस्पताल के 4 डॉक्टर डॉ सुनील कुमार, डॉ देवी लक्ष्मी, डॉ अंजिता और डॉ जयसूर्या के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले कोर्ट ने इस मामले में जांच के आदेश दिए थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि जल्द ही इन चारों डॉक्टरों से पूछताछ की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पीड़ित परिवार के आरोप सही हैं या गलत।

Related Topic:#State News

और पढ़ें