logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फेरे से ठीक पहले पहुंची पुलिस ने चेक किया दुलहन का आधार कार्ड और शादी कैंसल

सासाराम में एक शादी में अचानक पुलिस अधिकारी पहुंचे और शादी तुरंत रुकवा दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दुल्हन की उम्र 18 साल से कम थी, इसलिए शादी रुकवा दी गई।

 police asked for the bride Aadhaar card and stopped the wedding

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit - AI generated

शेयर करें

google_follow_us

बिहार के रोहतास जिले के पास एक गांव में नाबालिग लड़की की शादी कराई जा रही थी। उसी दौरान पुलिस प्रशासन लड़की की शादी रुकवाने पहुंच गया। जहां लड़की के फेरे होने से ठीक पहले पुलिस ने उसका आधार कार्ड मांगा, जिसके मुताबिक लड़की की उम्र 17 साल 8 महीने थी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने लड़की के परिवार को समझा-बुझाकर शादी रुकवा दी।

 

यह घटना सासाराम शहर के पास राजपुर थाना क्षेत्र के मलावा गांव की है, जहां 28 अप्रैल को यह मामला सामने आया। पुलिस अधिकारियों को नाबालिग के विवाह की जानकारी बाल संरक्षण टीम ने दी थी। इस टीम के अधिकारी  भी पुलिस अधिकारियों के साथ शादी रुकवाने गए थे। साथ ही बीडीओ अधिकारी (Block Development Officer) ने भी लड़की के परिवार को समझाया कि बाल विवाह कराना अपराध है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बाल संरक्षण टीम ने 11 अप्रैल को ही इस बाल विवाह की जानकारी दे दी थी।

 

यह भी पढ़ें: 'शिवाजी थक गए थे...', धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के विपक्ष ने BJP को घेरा

 

 पहले भी हुई थी शादी रुकवाने की थी कोशिश

11 अप्रैल को बाल संरक्षण टीम ने थाने में बाल विवाह को लेकर शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने लड़की के परिवार को थाने बुलाया था। वहां पूरे परिवार को समझाया गया कि बाल विवाह कराना कानूनन अपराध है। 18 साल से पहले बेटी की शादी कराने पर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। इतना समझाने के बाद भी लड़की के परिवार वाले नहीं माने और 28 अप्रैल को गांव में ही शादी करा रहे थे।

 

पुलिस अधिकारियों ने विवाह रुकवाने का एक्शन बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2010 के तहत लिया। इस अधिनियम में साफ तौर पर लिखा है कि 18 साल से कम उम्र में लड़की का विवाह नहीं कराया जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें: बस चुराई और रॉन्ग साइड में दौड़ा दी, पुणे में गिरफ्तार हुआ ड्राइवर

 

परिजन हुए नाराज

पुलिस अधिकारियों के शादी रुकवाने पर परिजन नाराज हो गए और उन्होंने पुलिस का विरोध भी किया। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने साफ तौर पर समझाया कि अगर आगे भी बाल विवाह कराया गया, तो परिजन को सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

Related Topic:#State News

और पढ़ें