logo

मूड

ट्रेंडिंग:

खगड़िया में मुठभेड़, पुलिस से पिस्टल छीनने वाला बदमाश घायल; दो की तलाश

बिहार के खगड़िया में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पैर में गोली लगने के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य की तलाश जारी है। इन बदमाशों ने हाल ही में पुलिस से पिस्टल छीनी थी।

Khagaria News

प्रतीकात्मक फोटो। (AI-generated image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार में अपराधियों के हौसले पस्त करने के लिए खगड़िया पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा' चलाया। बेलदौर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला कर सरकारी पिस्टल और मोबाइल छीनकर भागे बदमाशों में से एक को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया है। 

 

जवाबी फायरिंग में बदमाश अखिलेश सदा के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से लूटी गई सरकारी पिस्टल और मोबाइल बरामद कर लिया है। एसपी भानु प्रताप सिंह ने मुठभेड़ की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि इलाके में फरार दो अन्य बदमाशों की तलाश चल रही है।

वाहन जांच के दौरान पुलिस पर हमला

घटना बेलदौर थाना क्षेत्र के कुर्वन भवन के पास की है। यहां पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवक वहां पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। आरोप है कि रुकने के बजाय युवकों ने पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया। हमले में बदमाश एक पुलिसकर्मी का सरकारी पिस्टल और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 

 

यह भी पढ़ें: 'तुम मुसलमान हो', Yes कहा तो शख्स पर 15 बार चाकू से हमला

 

घटना की सूचना मिलते ही एसपी भानु प्रताप सिंह के निर्देश पर पूरे जिले में अलर्ट जारी किया गया। बेलदौर थाना की पुलिस के साथ जिले की अन्य थानों की टीमों को भी लगाया गया। पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी शुरू की। संदिग्ध जगहों पर छापेमारी की गई। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल एक बदमाश बेलदौर इलाके में ही छिपा है।

मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बेलदौर के पूरबन वार्ड नंबर-4 में छापेमारी की। यहां पुलिस ने घटना में शामिल अखिलेश सदा को घेर लिया। पुलिस को देखते ही अखिलेश ने भागने की कोशिश की। साथ ही उसने पुलिस टीम पर फिर से हमला करने की कोशिश की। 

 

आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में उसके के पैर में गोली लग गई। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत दबोच लिया। घायल अवस्था में अखिलेश को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है।

 

यह भी पढ़ें: लंबे समय तक टिकेगी लिपस्टिक, लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

छीनी गई पिस्टल और मोबाइल बरामद

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अखिलेश के पास से लूटी गई सरकारी पिस्टल और मोबाइल बरामद कर लिया है। एसपी ने बताया कि बरामद पिस्टल सरकारी है और वही है जो बदमाश हमले के दौरान छीनकर ले गए थे। पुलिस के अनुसार घटना में कुल 3 बदमाश शामिल थे। जिसमें से एक अखिलेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

एसपी ने बताया कि फरार दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। 


और पढ़ें