logo

मूड

ट्रेंडिंग:

लंबे समय तक टिकेगी लिपस्टिक, लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

ज्यादातर लड़कियों की लिपस्टिक लंबे समय तक नहीं टिकती है। हम आपको लिपस्टिक लगाने का सही तरीका बता रहे हैं जिससे लंबे समय तक टिका रहेगा और आपके होंठ भी मुलायम रहेंगे।

applying lipstick

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

लिपस्टिक एक ऐसा प्रोडक्ट है जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। चाहे आप ऑफिस जा रही हो, किसी पार्टी में या फिर दोस्तों के साथ लंच पर। कहीं पर भी जाने से पहले लड़कियां लिपस्टिक लगाना नहीं भूलती हैं। हर लड़की अपने हिसाब से शेड चुनती है। कई बार लिपस्टिक को ठीक तरीके से नहीं लगाया जाए तो फैल जाती है, जिस वजह से आपका लुक खराब हो सकता है।

 

मार्केट में अलग-अलग तरह की कई लिपस्टिक आती हैं। इन सभी को लगाना एक तरीका होता है। अगर आप लिपस्टिक को सही तरीके से लगाते हैं तो होंठ ड्राई नहीं होंगे और लिपस्टिक भी लंबे समय तक चलेगी। आइए लिपस्टिक लगाने का सही तरीका जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: सुबह के नाश्ते में खाते हैं पोहा, बनाने का सही तरीका जानते हैं?

लिपस्टिक लगाने का सही तरीका क्या है?

होंठ को हाइड्रेट करें

 

लिपस्टिक लगाने से पहले होंठ का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। होंठों को फटने से बचाने के लिए हफ्ते में एक या दो बार लिप स्क्रब करें, इससे डेड स्किन सेल्स हट जाती है। लिप्स को एक्सफोलिएट करने के बाद होंठों पर मॉश्चराइजर लगाएं। लिप बॉम लगाने के तुरंत बाद लिपस्टिक न लगाएं। पहले लिप बॉम को अच्छे से एब्जॉर्ब होने दें। 

 

लिप प्राइमर लगाएं

 

लिप प्राइमर लगाने से लिपस्टिक फैलती नहीं है। यह आपके लिप्स और लिपस्टिके के बीच में बैरियर की तरह काम करता है। इसे लगाने से लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहती है। अगर आपके लिप प्राइमर नहीं है तो थोड़ा सा फाउंडेशन या कंसीलर होंठ पर लगाएं। आप ट्रांसलूसेंट पाउडर के साथ सेट करके बेस तैयार कर लें।

 

लिप लाइनर लगाएं

 

लिप लाइनर आपके लिप्स को ऊभारता है। अपनी लिपस्टिक से मैच करता या फिर नेचुरल लिप कलर का इस्तेमाल करें। अपने होंठों के कोनों से अच्छे से आउटलाइन करें। आप लिपस्टिक लगाने से पहले लिप लाइन लगाएं। ये आपके होंठ पर बेस लेयर तैयार करेगा और लिपस्टिक को जल्दी हटने नहीं देगा।

 

यह भी पढ़ें: कुलथी का सूप बालों के लिए है अच्छा, न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर से जानिए रेसिपी

 

सही लिपस्टिक चुनें

 

सभी लिपस्टिक एक जैसा काम नहीं करती है। क्रीमी और ग्लोसी लिपस्टिक कॉर्नर से जल्दी हटने लगती है जबकि मेट और लंबे समय तक टिकने वाली लिपस्टिक ज्यादा टिकती है। अगर आपको ग्लॉसी लुक चाहिए तो होंठ पर पहले मेट लिपस्टिक लगाएं, उसके ऊपर से ग्लॉस को सिर्फ बीच के हिस्से में लगाएं, बाहरी किनारे पर नहीं लगाना है।

 

लिपस्टिक को 2 कोट में लगाएं

 

लिपस्टिक को सीधा न लगाएं। आप इसके लिए लिप ब्रश का इस्तेमाल करें। एक बार पतली लेयर लगाए और हल्का टिशू पेपर से डैब कर लें ताकि ऐक्स्ट्रा लिपस्टिक निकल जाए। इसके बाद फिर दूसरा कोट लगाए। ऐसा करने से लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहती है।

Related Topic:#Lifestyle News

और पढ़ें