मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक भयावह अपराध सामने आया है, जहां एक शख्स पर आरोप लगा है कि उसने भतीजी का रेप किया। पीड़ित बच्ची की उम्र सिर्फ 6 साल है, जिसे आरोपी चाचा ने अकेला पाकर आइसक्रीम खिलाकर बहलाया फुसलाया फिर उसका रेप किया। जिस वक्त आरोपी शख्स ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया उस समय पीड़ित की मां घर मौजूद नहीं थी। जैसी ही पीड़ित बच्ची की मां घर लौटी तो मासूम बच्ची ने रोते रोते आपबीती बता दी। जिसके बाद बच्ची की मां पुलिस थाना पहुंची और पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस आरोपी खोज-पड़ताल में जुटी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पहले भी कुछ आपराधिक रिकॉर्ड रह चुके हैं।
यह घटना रीवा जिले के कोतवाली क्षेत्र की है। जहां आरोपी ने 3 जून के दोपहर को यह दुष्कर्म किया है। पीड़ित बच्ची के पिता पर किसी अपराध का इल्जाम लगा था। इसी वजह वह जेल में बंद है। बच्ची की मां अपने पति के कोर्ट की सुनवाई देखने गई थी। उसी दिन बच्ची घर पर अकेली थी। पीड़ित बच्ची को इस समय अस्पताल में डॉक्टर की निगरानी पर रखा गया।
यह भी पढ़ें: बिहार में लॉन्च हुआ पुलिस मैनेजमेंट ऐप, अब पुलिस के हर काम पर मुख्यालय रखेगा नजर
आरोपी पीड़िता का पड़ोसी
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी शख्स पीड़ित बच्ची के पिता का भाई था। दोनों भाई का परिवार आस-पड़ोस में ही रहते हैं। हालांकि दोनों परिवार में आपसी रंजिश है, इस वजह दोनों परिवार आपस में बातचीत भी नहीं करते थे।
पीड़ित बच्ची की मां ने संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने जांच की। जांच के बाद डॉक्टरों ने इस बात की पुष्टि की है कि बच्ची के शरीर पर कुछ चोटें आई हैं। फिलहाल बच्ची डॉक्टर की निगरानी में अस्पताल में भर्ती है।
यह भी पढ़ें: बिहार की सरकारी बसों में लगेगा फेस डिटेक्टर, बिना टिकट यात्रा पर लगेगी लगाम
पुलिस अधिकारी ने क्या कहा?
इस मामले को लेकर निशा मिश्रा ने कहा, 'आरोपी शख्स पीड़िता के पिता का भाई है। दोनों भाइयों के बीच दुश्मनी है। इसके बाद उन्होंने कहा, आरोपी की तलाश जारी है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।'