logo

मूड

ट्रेंडिंग:

शादी का प्रपोजल ठुकराया तो युवक ने लड़की के कमरे में लगा दी आग, हालत नाजुक

ओडिशा में एक महिला के कमरे में सनकी युवक ने आग लगा दी। गंभीर हालत में झुलसी महिला को परिजनों ने एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक है।

Odisha News

प्रतीकात्मक फोटो। (AI-generated image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में शादी का प्रस्ताव ठुकारने पर एक युवक ने खौफनाक कदम उठाया। उसे प्रस्ताव न मानने वाली महिला के कमरे में पेट्रोल छिड़कर आग लगी दी। बुरी तरह से झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने भी घटना की जांच शुरू की। अभी तक आरोपी पकड़ में नहीं आया है। 

 

पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक ने शुक्रवार की रात करीब 1 बजे वारदात को अंजाम दिया। घटना राउरकेला के गांव संतोषपुर की है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी युवक ने खिड़की से एक पाइप डालकर कमरे में पेट्रोल छिड़का और इसके बाद माचिस से आग लगा दी। महिला की चाची ने भी आरोपी को तेल छिड़कते और माचिस की तीली जलाते देखा था। 

 

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली तक हिली धरती

पहले भी महिला को कर चुका परेशान

पीड़ित महिला के पिता जेना टोप्पो ने रजत किरो नाम के शख्स पर आग लगाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि छोटे भाई की पत्नी ने आरोपी को पाइप से कमरे में तेल छिड़कते और आग लगाते देखा था। परिजनों ने बताया कि आरोपी ने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था, लेकिन उसने मना कर दिया। बस इसी बात पर वारदात को अंजाम दिया होगा। आरोपी पहले भी महिला को परेशान कर चुका है।

 

पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीय महिला बुरी तरह से झुलस गई है। उसे राउरकेला के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक पीड़िता की हालत नाजुक है। आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना की वैज्ञानिक जांच भी चल रही है। 

 

यह भी पढ़ें: मणिक्कम टैगोर बने तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष, सेल्वापेरुन्थगाई की लेंगे जगह

एजेंसी में काम करती थी महिला

महिला के पिता ने बताया कि उनकी बेटी एक एजेंसी में काम करती है और स्नातक तक पढ़ी है। बेटी ने आरोपी के साथ शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। घटना के पीछे यही वजह हो सकती है। वह पहले भी कई बार परेशान कर चुका है।

Related Topic:#Odisha News

और पढ़ें