logo

मूड

ट्रेंडिंग:

AAP ने अमृतसर में तरुण चुघ का घर क्यों घेरा? सज्जन कुमार बने बीजेपी के लिए आफत

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद तरुण चुग के घर का घेराव किया। उन्होंने तरुण चुग और बीजेपी से सज्जन कुमार को लेकर अपना रुख साफ करने की मांग की जिनकी शोक सभा में बीजेपी के तीन सांसद पहुंचे थे।

AAP Protest outside Rajya Sabha MP Tarun Chugh House

तरुण चुग के घर के बाहर AAP का प्रदर्शन, Photo Credit: Social Media/AI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पंजाब में मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP)के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद तरुण चुघ के अमृतसर में स्थित घर के बाहर यह विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध इसलिए किया गया क्योंकि बीजेपी नेताओं ने सिख-विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार के घर जाकर शोक व्यक्त किया था। सज्जन कुमार सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषी ठहराए गए थे और जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे थे। इसी दौरान 20 अगस्त को उनकी मौत हो गई थी और उनके अंतिम संस्कार में बीजेपी के तीन सांसद पहुंचे थे। 

 

इसी बात को आम आदमी पार्टी ने पंजाब में बड़ा मुद्दा बना दिया है। खुद बीजेपी के नेता भी सांसदों के इस कदम से काफी असहज हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी इन नेताओं से नाराजगी जाहिर की है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी आज बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है और इस दौरान तरुण चुघ के घर के बाहर भारी सुरक्षा बल तैुनाक किया गया है। 

 

यह भी पढ़ें: 'ज्यूडिशियरी में यौन उत्पीड़न डर्टी सीक्रेट...', इंदिरा जयसिंह ने ऐसा क्यों कहा?

बीजेपी से मांगा जवाब

AAP के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी से 1984 के सिख विरोधी दंगों में दोषी पाए गए सज्जन कुमार को लेकर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की है। अमृतसर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से AAP विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने कहा कि BJP की ओर से वोट बैंक की राजनीति की जा रही है। 1984 में दिल्ली में हुए सिखों के कत्लेआम से जुड़े मामले में सज्जन कुमार को दोषी ठहराया गया था। उन्हें उम्रकैद की सजा हुई थी। ऐसे में उनकी मौत पर BJP नेताओं का शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचना कई सवाल खड़े करता है। AAP इसे बीजेपी के सिख विरोधी रुख के रूप में पेश कर रही है। 

तरुण चुग ने क्या जवाब दिया?

इस मामले पर तरुण चुग का जवाब भी सामने आया है। तरुण चुग ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के रिश्तों के बहाने निशाना साधते हुए कगा, 'मैं केजरीवाल से पूछना चाहता हूं किआपने सरकार बनाई और 2024 के लोकसभा चुनावों में उसी कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा, जो सिखों के नरसंहार के लिए जिम्मेदार थी और जिसने 52 शहरों को कब्रिस्तान में बदल दिया था। जब 2013 में आपकी सरकार बनी, तब आपने 1984 के सिख नरसंहार के संबंध में कार्रवाई क्यों नहीं की?'

तरुण चुग ने आगे कांग्रेस और AAP दोनों पर हमला करते हुए कहा, 'देश जानता है कि जब कांग्रेस 1984 के नरसंहार के दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही थी, तब आम आदमी पार्टी कांग्रेस का समर्थन करती रही। आप दोषियों के साथ खड़े रहे, जबकि हम न्याय दिलाने के लिए खड़े रहे। दिल्ली में सबसे भयानक दंगे आपके शासनकाल में हुए। बीजेपी कानून का पालन और कानून का राज सुनिश्चित करेगी।'

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं मेजर ऋषभ सांब्याल? राष्ट्रपति के पूर्व ADC ने लिया संन्यास

तरुण चुग के खिलाफ प्रदर्शन क्यों?

पंजाब में करीब 60 प्रतिशत सिख आबादी है और कुछ महीने बाद ही राज्य में चुनाव है। चुनावी माहौल में दोनों ही पार्टियां एक दूसरे पर हमला करने का एक भी मौका नहीं चूक रही हैं। ऐसे में सज्जन कुमार की मौत पर बीजेपी सांसदों का शोक जताना आम आदमी पार्टी को एक मौके के रूप में नजर आया। तरुण चुग बीजेपी के संगठन से जुड़े दिग्गज नेता हैं और राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में अहम भूमिका निभा चुके हैं। हाल ही में उन्हें दो बार प्रमोशन मिल चुका है। एक तो उन्हें राज्यसभा भेजा गया और दूसरा उन्हें राष्ट्रीय टीम में फिर से जगह मिली है। ऐसे में वह राज्य बीजेपी का एक बड़ा चेहरा हैं। उनके खिलाफ प्रदर्शन कर आम आदमी पार्टी बीजेपी को सिख विरोधी पार्टी के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही है। सज्जन कुमार की मौत पर कांग्रेस के नेता भी इसी तरह का विरोध का सामना कर चुके हैं। 


और पढ़ें