logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'हिमंता चाहें तो हम सबको गिरफ्तार कर लें', भड़के CJP चीफ अभिजीत दीपके

असम के गुवाहाटी में CJP के 30 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पार्टी ने बैठक रोकने का आरोप लगाया। अब CJP के फाउंडर और चीफ अभिजीत दीपके ने सरकार पर भड़ास निकाली।

Abhijeet Dipke Reacts to Ashutosh Ranka detention said Himanta can arrest us all

CJP फाउंडर और चीफ अभिजीत दीपके, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

असम के गुवाहाटी में रविवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 30 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। इनमें पार्टी के को-कन्वीनर आशुतोष रांका और केंद्रीय समिति के चार सदस्य भी शामिल हैं। पार्टी के मुताबिक, कार्यकर्ता क्षेत्रीय वॉलंटियर्स मीटिंग में शामिल होने पहुंचे थे। पुलिस की कार्रवाई के बाद पार्टी ने सरकार पर बैठक रोकने का आरोप लगाया। इस घटना के बाद CJP फाउंडर और चीफ अभिजीत दीपके ने असम सरकार पर अपनी भड़ास निकाली है और सभी को गिरफ्तार करने की बात कही है।

 

आशुतोष रांका समेत पार्टी कार्यकर्ताओं की हिरासत के बाद अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर उनकी रिहाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर रांका को नहीं छोड़ा गया तो वह CJP के अन्य सदस्यों के साथ असम पहुंचेंगे। दिपके ने दावा किया कि पार्टी को अब तक हिरासत की वजह या रांका पर लगाए गए आरोपों की जानकारी नहीं दी गई है।

 

यह भी पढ़ें: अवैध संबंधों का शक, युवक का सिर मुंडवाया, पेशाब पिलाया, जमकर पीटा

अभिजीत दीपके का पूरा बयान

अभिजीत दिपके ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर शेयर की गई एक पोस्ट में यह मांग की। उन्होंने कहा, 'आशु को असम पुलिस ने एक निजी घर से हिरासत में लिया है। उन्हें अभी तक यह नहीं बताया गया है कि किस आरोप या किस आधार पर उन्हें हिरासत में लिया गया है। अगर आशु को रिहा नहीं किया गया तो मैं CJP के दूसरे सदस्यों के साथ असम जाऊंगा। हिमंत हमें सभी को गिरफ्तार कर सकते हैं।'

मीटिंग से पहले बदला गया कार्यक्रम स्थल

CJP के मुताबिक, गुवाहाटी में रविवार सुबह क्षेत्रीय वॉलंटियर्स मीटिंग होनी थी। बैठक पहले आठगांव के खड़गा चौधरी रोड स्थित असम श्री परशुराम सेवा सदन में सुबह 10 बजे रखी गई थी। आयोजकों का आरोप है कि मूल स्थल पर दबाव बनाए जाने के बाद बुकिंग रद्द करनी पड़ी। इसके बाद बैठक का स्थान बदलकर असम सचिवालय के सामने चौधरी टीला कर दिया गया।

 

यह भी पढ़ें: 'जंग होने तक म्यान में ही तलवार रखिए', प्रवक्ताओं संग बैठक में क्या बोले अखिलेश?

 

आशुतोष रांका शनिवार को CJP के अन्य सदस्यों के साथ गुवाहाटी पहुंचे थे। हिरासत में लिए जाने से पहले उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस सुबह से ही बैठक को रोकने की कोशिश कर रही थी। रांका के मुताबिक, बैठक निजी जगह पर शांतिपूर्ण तरीके से हो रही थी लेकिन पुलिस ने पार्टी के सदस्यों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया।


और पढ़ें