अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने सात साल बाद हैदराबाद विश्वविद्यालय (UoH) के छात्र संघ चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। ABVP ने 19 सितंबर को हुए चुनाव में सभी छह सीटों—अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, सांस्कृतिक सचिव और खेल सचिव—पर जीत दर्ज की।
ABVP ने वामपंथी दलों के गठबंधन को हराया है। हैदराबाद विश्वविद्यालय को HCU या हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के नाम से भी जाना जाता है। इससे पहले ABVP ने 2018-19 में अन्य संगठनों के साथ गठबंधन करके सभी सीटें जीती थीं।
यह भी पढे़ंः 159 छात्रों में से 4 स्टूडेंट मुस्लिम! प्रोफेसर ने सबको पढ़वा दी नमाज
केंद्रीय मंत्रियों ने दी बधाई
केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार और तेलंगाना BJP अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने ABVP को बधाई दी। बंदी संजय कुमार ने X पर लिखा, 'UoH का जेन Z ABVP के साथ है। अध्यक्ष से लेकर खेल सचिव तक, हर पद पर जीत हासिल हुई है। यह जीत राष्ट्रवादी विचारधारा पर छात्रों के भरोसे को दिखाती है। पंजाब से दिल्ली विश्वविद्यालय और UoH तक, ABVP की लहर बढ़ रही है।'
ABVP ने क्या कहा?
ABVP की ग्रेटर हैदराबाद इकाई ने कहा कि यह जीत छात्रों के राष्ट्रवाद और 'विभाजनकारी राजनीति' के खिलाफ एकजुटता को दर्शाती है। उन्होंने कहा, 'कैंपस में शांति, HCU की जमीन की रक्षा और छात्रों की समस्याओं के लिए ABVP के लगातार प्रयासों ने व्यापक समर्थन हासिल किया। यह HCU के इतिहास में एक ऐतिहासिक पल है।'
कौन-कौन जीता?
- अध्यक्ष: सिवा पालेपु (पीएचडी स्कॉलर)
- उपाध्यक्ष: देबेंद्र
- महासचिव: श्रुति प्रिया
- संयुक्त सचिव: सौरभ शुक्ला
- सांस्कृतिक सचिव: वीनस
- खेल सचिव: ज्वाला
चुनाव में भारी मतदान
विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार, 169 उम्मीदवारों ने चुनाव में हिस्सा लिया और 81% से अधिक मतदान हुआ। ABVP, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI), नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) और अन्य संगठनों के साथ-साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में थे।
यह भी पढ़ें: 27 साल पुलिस में काम करने वाले को भेज रहे थे पाकिस्तान, HC ने लगाई रोक
अन्य जगहों पर हुई जीत
इस महीने की शुरुआत में ABVP ने पंजाब विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में पहली बार अध्यक्ष पद जीता। ABVP के उम्मीदवार गौरव वीर सोहल ने 488 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। इसके अलावा, दिल्ली विश्वविद्यालय (DUSU) चुनाव में ABVP ने चार में से तीन सीटें जीतीं और अध्यक्ष पद NSUI से छीन लिया।