logo

मूड

ट्रेंडिंग:

आर्मी जवान और उनके पिता का हत्यारा एनकाउंटर के बाद हुआ गिरफ्तार

सेना के एक जवान और उनके पिता की हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। 

ai generated image of a man being arrested

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव में सोमवार सुबह आर्मी जवान और उसके पिता के दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी जगदीश राय के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गाड़ी पर भी 2 गोलियों के निशान मिले हैं। इससे साफ है कि आरोपी ने भी पुलिस पर फायरिंग की थी।

 

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर रजासन गांव में भूमि विवाद को लेकर आर्मी जवान जितेंद्र कुमार राय और उनके पिता मुनरिक राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि जमीन के पुराने विवाद में जितेंद्र के चचेरे भाई जगदीश राय ने घर में घुसकर दोनों को ताबड़तोड़ गोलियां मारी थीं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। इस मामले में बिदुपुर थाने में जगदीश राय समेत 3 लोगों के खिलाफ नामजद  मुकदमा  दर्ज की गई थी।

सुबह-सुबह हुआ एनकाउंटर

रविवार की घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही थी। सोमवार सुबह बिदुपुर पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जगदीश राय रजासन गांव में ही छिपा है। पुलिस की टीम जब उसे पकड़ने पहुंची तो आरोपी ने पुलिस पार्टी को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। अपनी जान बचाने के लिए पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस फायरिंग में जगदीश राय के पैर में गोली लग गई। गोली लगते ही वह गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके अन्य सहयोगी भागने में सफल हो गए । पुलिस उनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है।

 

यह भी पढ़ें: कोलकाता एयरपोर्ट के अंदर है 136 साल पुरानी मस्जिद, वहां एंट्री क्यों बैन हो गई?

  

मुठभेड़ के बाद मौके की जांच में पुलिस की गाड़ी के शीशे पर 2 गोलियों के निशान मिले। इससे इस बात की पुष्टि हो गई कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने भी पुलिस पर फायरिंग की थी। घायल आरोपी को तुरंत बिदुपुर पीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत खतरे से बाहर है। वैशाली एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही वह खुद घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे। 

 

उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी को पकड़ने गई थी, इसी दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। एसपी ने आगे बताया कि आत्मरक्षा में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी, इसमें आरोपी घायल हो गया। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही बताया जाएगा कि मुठभेड़ किन परिस्थितियों में हुई। एसपी ने कहा कि आरोपी के पास से हथियार भी बरामद किया गया है।

 

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु: 'महिला चिल्लाने लगी, इसलिए भागा', आरोपी डिलीवरी एजेंट ने क्या बताया?

गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात

दोहरे हत्याकांड के बाद से ही रजासन गांव में तनाव का माहौल है। सोमवार की मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गांव में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जगदीश राय और मुनरिक राय के परिवार में पिछले कई सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कई बार पंचायत भी हुई लेकिन बात नहीं बनी। इसी रंजिश में उसने इस खूनी वारदात को अंजाम दिया। 

 

बताया गया है कि मृतक जितेंद्र कुमार राय भारतीय सेना में जवान थे। वह 15 दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आए थे। जितेंद्र अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। वहीं पिता मुनरिक राय सामाजिक व्यक्ति थे और 2021 में मुखिया पद के प्रत्याशी भी रह चुके थे।रजासन गांव में 24 घंटे के अंदर हुए इस दोहरे हत्याकांड और फिर एनकाउंटर ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।

Related Topic:#bihar news

और पढ़ें