logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जमुई के बाद समस्तीपुर में नाबालिग लड़की से हुई बदसलूकी, 4 आरोपी गिरफ्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले में एक नाबालिग लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के जमुई में हुई घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र स्थित जगतसिंहपुर बांध के पास बदमाशों ने एक नाबालिग लड़की के साथ बदसलूकी के साथ-साथ उसके दोस्त के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

 

बिहार में लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बीच समस्तीपुर से यह शर्मनाक मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कहा गया है कि कानून के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: पंजाब सरकार के मंत्री हरदीप मुंडियां के भांजे के घर ED ने क्यों मारा छापा?

जानिए क्या है पूरा मामला?

मौके से मिली जानकारी के मुताबिक, 23 सितंबर को एक नाबालिग लड़का और लड़की बाइक से जगतसिंहपुर गांव के पास बांध पर गए थे। दोनों वहां बैठकर बातचीत कर रहे थे कि तभी अचानक कुछ स्थानीय युवकों ने उन्हें घेर लिया। 

 

शुरुआत में लड़कों ने साथ आए नाबालिग लड़के के साथ मारपीट की। इसके बाद वह अपनी जान बचाकर वहां से भाग खड़ा हुआ। लड़के के जाते ही आरोपियों ने अकेली पड़ी नाबालिग लड़की को पकड़ा और उसके साथ बदसलूकी करने लगे।

मोबाइल में रिकॉर्ड किया वीडियो

सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि नाबालिग लड़की लगातार बदमाशों की हरकतों का कड़ा विरोध कर रही थी। इसके बावजूद आरोपी रुके नहीं। वे बार-बार लड़की से उसका पता पूछ रहे थे। जब उसने साथ आए लड़के को अपना भाई बताया तो आरोपियों ने उसके साथ बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

 

इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल से इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। बाद में इसे इंटरनेट पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होते ही इलाके में तनाव और गुस्से का माहौल बन गया।

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा से अमरोहा लाकर गैंगरेप करने का आरोप, UP पुलिस और CRPF के 2-2 जवान अरेस्ट

पुलिस का ऐक्शन

मामला संज्ञान में आते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई। समस्तीपुर के SP अरविंद प्रताप सिंह ने जांच के सख्त निर्देश जारी किए। इसके बाद स्थानीय थाने में तुरंत एफआईआर दर्ज की गई।

 

सदर DSP दुर्गेश दीपक ने बताया कि वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है।


और पढ़ें