logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एक महीने में 8वें राज्य में लगा प्रतिबंध, पंजाब ने भी एनालॉग पनीर पर लगाया बैन 

7 राज्यों में बैन लगने के बाद अब पंजाब की AAP सरकार ने भी एनालॉग पनीर पर एक साल के लिए बैन लगा दिया है। इससे पहले यूपी, महाराष्ट्र और उत्तराखंड जैसे 7 राज्य बैन लगा चुके हैं।

 Bhagwant Mann

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, File Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

एनालॉग पनीर के खिलाफ देश के कई राज्यों में कार्रवाई शुरू हो चुकी है। एक महीने के भीतर ही कुल 7 राज्य एनालॉग पनीर पर बैन लगा चुके हैं। अब पंजाब 8वां राज्य बन गया है। पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने भी अगले एक साल के लिए एनालॉग पनीर के उत्पादन, बिक्री या भंडारण पर रोक लगा दी है।

 

पंजाब सरकार ने बैन लगाने के साथ-साथ अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे डेयरी, पनीर उत्पादक इकाइयों, होलसेल डीलर्स, डिस्ट्रिब्यूटर्स, रीटेलर, कोल्ड स्टोरेज और वेयरहाउसेज पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर छापेमारी भी करें। साथ ही, होटलों, रेस्तरां और ढाबों में भी चेकिंग करने की बात कही गई है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि खाने की चीजों में इस एनालॉग पनीर का इस्तेमाल न किया जाए।

 

यह भी पढ़ें: 'तृणमूल हारी तो डर किस बात का', TMC ऑफिस पर कार्रवाई के बाद भड़के अभिषेक बनर्जी

पंजाब ने क्यों लगाया बैन?

पंजाब सरकार के आदेश में लिखा गया है कि ऐसा देखा गया है कि फूड बिजनेस चलाने वाले कई लोग असली पनीर की जगह नकली यानी एनालॉग पनीर का इस्तेमाल कर रहे हैं। सभी फूड सेफ्टी अफसरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे फूट सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स ऐक्ट, 2006 की धारा 30 (2)(a) के नियमों के तहत लागू किए जा रहे प्रतिबंधों का पालन करवाएं।

 

यह भी पढ़ें: स्टेज पर महिलाएं और टारगेटेड वादे, UP में 'महिला शक्ति' पर सपा का फोकस क्यों?  

कहां-कहां लगा बैन?

बीते एक महीने में कुल 7 राज्य एनालॉग पनीर के उत्पादन, बिक्री और भंडारण पर रोक लगा दी है। यानी ना तो इसका उत्पादन किया जा सकता है और ना ही इसे कहीं और से लाकर बेचा जा सकता है। 1 अगस्त को छत्तीसगढ़ से इसकी शुरुआत हुई। इसके बाद महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में भी बैन लग चुका है। अब पंजाब 8वां राज्य बना है जिसने एक महीने के अंदर ही इस पर बैन लगा दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अभी और भी राज्य इस लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। 

Related Topic:#Punjab News#AAP

और पढ़ें