logo

मूड

ट्रेंडिंग:

तू घूर क्यों रहा है? इतना कहते ही अहमदाबाद में हुई पत्थरबाजी, 30 अरेस्ट

गुजरात के बड़े शहर अहमदाबाद में सिर्फ इसलिए पत्थरबाजी हुई क्योंकि एक गुट के युवाओं ने दूसरे गुट के एक युवक से पूछा, 'तू घूर क्यों रहा है?'

Ahmedabad stone pelting

अहमदाबाद में पत्थरबाजी। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

गुजरात के अहमदाबाद में मंगलवार को दो गुटों के बीच पत्तथरबाजी हुई है, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए। यह मामला अहमदाबाद के साणंद तालुका के कलाना गांव का है। कलाना गांव में दो गुटों के बीच में पुरानी दुश्मनी थी, जिसकी वजह से की वजह से दुश्मनी बड़ी लड़ाई में बदल गई।

 

सोमवार रात को दोनों गुटों के बीच में झड़प हुई थी, जिसके बाद मंगलवार सुबह फिर से तनाव बढ़ गया। पत्थरबाजी के बाद से गांव का माहौल तनावपूर्ण है। जानकारी के मुताबिक, कलाना गांव के दोनों गुटों के युवाओं के बीच एक सोशल मीडिया पोस्ट और ऑनलाइन दबदबे को लेकर लंबे समय से झगड़ा चल रहा है।

 

यह भी पढ़ें: न्यू ईयर पर राजीव चौक जाकर करनी है पार्टी? दिल्ली पुलिस का प्लान जान लीजिए

तू घूर क्यों रहा है? से विवाद

दरअसल, सोमवार को एक गुट के युवाओं ने दूसरे गुट के एक युवक से पूछा, 'तू घूर क्यों रहा है?' इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस होने लगी। बहस के बीच में बिना देर दिए दोनों तरफ के दर्जनों युवा इकट्ठा हो गए और आपस में मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों गुटों के खिलाफ क्रॉस-शिकायत दर्ज की है।

 

 

 

दोनों तरफ से पत्थरबाजी

पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात को झड़प होने के बाद दोनों गुट मंगलवार सुबह भी भिड़ गए, जिससे गांव की हालात फिर बिगड़ गई। इस दौरान दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई। सूचना पाकर पुलिस की कई टीमें कलाना गांव पहुंचीं और हालात को काबू में किया।

 

यह भी पढ़ें: गांव में घुसे बाघ ने मचाया तांडव, कई घायल, 8 घंटे तक बेहाल रहा वन विभाग

पुलिस की कार्रवाई

अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस के एसपी ने बताया कि दो गुटों के युवाओं के बीच आंख मिलाने की छोटी सी बात पर लड़ाई शुरू हो गई, जो बाद में पत्थरबाजी में बदल गई। दोनों तरफ से क्रॉस-शिकायत दर्ज कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि गांव में अभी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

 

उन्होंने बताया कि पूछताछ के लिए गांव से तकरीबन 30 लोगों को पकड़ा गया है। साथ ही इसमें जो भी इसमें शामिल पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

 


और पढ़ें