logo

मूड

ट्रेंडिंग:

चेकिंग के नाम पर साउथ कोरिया की महिला से छेड़खानी, एयर इंडिया का स्टाफ गिरफ्तार

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एयर इंडिया SATS के एक स्टाफ पर दक्षिण कोरियाई महिला को गलत तरीके से छूने का आरोप लगा है। स्टाफ को महिला की शिकायत के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Sora

शेयर करें

google_follow_us

कर्नाटक में बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशलन एयरपोर्ट (KIA) पर 19 जनवरी यानी सोमवार को दक्षिण कोरिया की एक 32 साल की व्यवसायी महिला ने एयरलाइन के ग्राउंड-हैंडलिंग स्टाफ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। महिला का आरोप हैं कि स्टाफ ने उनकी तलाशी के नाम पर गलत तरीके से छुआ, उसे गले लगाया और फिर उसे थैंक यू भी कहा। महिला के साथ यह घटना एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर हुई जब वह अपने देश वापस जा रही थी। महिला नवंबर 2025 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी।

 

आरोपी की पहचान 25 साल के मोहम्मद अफान अहमद के रूप में हुई है। स्टाफ कम्मनहल्ली का रहने वाला है। ऐसा बताया जा रहा है कि स्टाफ को यात्रियों की तलाशी लेने का कोई अधिकार नहीं था। शिकायत मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर बेंगलुरु के परप्पन अग्रहारा स्थित सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें: BBMB चेयरमैन की पत्नी को मिली धमकी, BJP में शामिल होने का कार्यक्रम टाला

पूरी घटना की जानकारी

महिला की शिकायत के अनुसार, सुबह लगभग 10:45 बजे जब वह CISF की तलाशी और इमिग्रेशन चेक पूरा कर चुकी थी तब एक आदमी उसके पास आया। उसने खुद को एयरपोर्ट स्टाफ बताया। आरोपी ने महिला का बोर्डिंग पास चेक किया और दावा किया कि उसके चेक-इन बैगेज में कुछ समस्या है। आरोपी ने महिला से कहा कि बैग की दोबारा जांच में समय लगेगा और इसलिए उसे दुबारा जांच के लिए अपने साथ चलने को कहा।

 

स्टाफ महिला को पुरुषों के बाथरूम के पास लेकर गया और उसकी तलाशी लेने लगा। तलाशी के बहाने उसने महिला के शरीर के प्राइवेट पार्ट और साथ ही कुछ अन्य जगहों पर गलत तरीके से छूने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे गले लगा लिया। बाद में महिला को थैंक यू बोलकर वहां से जाने को कहा।

 

यह भी पढ़ें: प्रेमी के साथ रहना था, महिला ने बना डाला पति को गोकशी में फंसाने का प्लान

पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद महिला की शिकायत पर एयरपोर्ट अधिकारियों ने एयर इंडिया SATS के कर्मचारी अहमद को हिरासत में लिया और KIA पुलिस को सूचित किया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अहमद के पास यात्रियों की शारीरिक जांच करने का कोई अधिकार नहीं था। नियमों के अनुसार, किसी भी संदेह की स्थिति में उसे इमिग्रेशन या CISF कर्मियों को सचेत करना चाहिए था और यह सुनिश्चित करना चाहिए था कि तलाशी केवल वहां अधिकृत महिला स्टाफ ही करें।

 

पुलिस ने बताया कि CCTV फुटेज से महिला के आरोपों की पुष्टि हुई है। अहमद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।


और पढ़ें