logo

ट्रेंडिंग:

BBMB चेयरमैन की पत्नी को मिली धमकी, BJP में शामिल होने का कार्यक्रम टाला

हरियाणा में बीबीएमबी चेयरमैन की पत्नी को आतंकी संगठन बब्बर खालसा से धमकी मिली है। बीजेपी ज्वाइन करने से पहले मिली धमकी के बाद उन्होंने पार्टी में शामिल होने का कार्यक्रम टाल दिया है।

Haryana News

सीएम नायब सिंह सैनी और दीप्ति त्रिपाठी। ( Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी की पत्नी दीप्ति त्रिपाठी को धमकी मिलने का मामला सामने आया है। दीप्ति मिश्रा बुधवार यानी कल पंचकूला में बीजेपी ज्वाइन करना था। हालांकि प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा से जान की धमकी मिलने के बाद उन्होंने अपना फैसला टाल दिया है।

 

दीप्ति त्रिपाठी के मुताबिक उनके पति मनोज त्रिपाठी को आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा ने जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने कहा कि फिलहाल बीजेपी ज्वाइन करने के कार्यक्रम को टाल दिया गया है। नई तारीख का ऐलान जल्द किया जाएगा। दूसरी तरफ हरियाणा पुलिस ने दीप्ति त्रिपाठी और उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी है।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में अलर्ट जारी, पुलिस ने जारी किए 6 वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर

 

दीप्ति त्रिपाठी का दावा है कि वह कई वर्षों से सामाजिक कार्यों से जुड़ी हैं। उन्हें आज पंचकूला स्थित बीजेपी कार्यालय में पार्टी ज्वाइन करनी थी। मीडिया को कार्यक्रम की कवरेज का न्योता भेजा जा चुका था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीप्ति त्रिपाठी को करीब 1000 समर्थकों के काफिले में बीजेपी कार्यालय पहुंचना था। मगर इंटेलीजेंस रिपोर्ट के आधार पर कार्यक्रम को टाल दिया गया।

 

अपने बयान में दीप्ति ने कहा था कि वह बुधवार को बीजेपी में शामिल होने वाली थीं, क्योंकि वह पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और विकास कार्यों से प्रभावित हैं। इस बीच उन्होंने हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी से मुलाकात भी की।

 

पंजाब और हरियाणा के बीच पानी का विवाद चल रहा है। पिछले साल बीबीएमबी और पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार के बीच विवाद उभरा था। हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार को केंद्र का आदेश मानने को कहा था। इसके बाद बीबीएमबी अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी अपनी टीम के साथ भाखड़ा डैम पहुंचे, ताकि हरियाणा को अतिरिक्त पानी दिया जा सके।

 

यह भी पढ़ें: कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी

 

मामले की जानकारी मिलने पर पंजाब के मंत्री हरजोत सिंह बैंस अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। उन पर बीबीएमबी अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी को बंधक बनाने का आरोप लगा। पुलिस उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच चंडीगढ़ लाई थी।

 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap