logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'आप तो कम बता रहीं', पहली बार अखिलेश ने बताया- कांग्रेस ने कितनी सीटें मांगी?

यूपी में सपा कांग्रेस गठबंधन पर अखिलेश यादव ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने आगामी चुनाव के लिए 181 सीटों का दावा ठोका है।

Akhilesh Yadav

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। (Photo Credit: Social media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच अभी तक सीटों पर सहमति नहीं बनी है। सियासी गलियारों पर दावा किया जा रहा था कि कांग्रेस ने 200 सीटें मांगी हैं, लेकिन शनिवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुद ही बता दिया कि कांग्रेस ने कितनी सीटें मांगी हैं?

 

अखिलेश यादव सीट नहीं, जीत के मंत्र पर आगे बढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि सपा का मकसद बीजेपी को सत्ता से हटाना है। कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना है, यह सपा ने तय कर लिया है। सपा प्रमुख ने खुलासा किया कि कांग्रेस ने 181 सीटों पर दावा ठोका है। वे शुक्रवार को एचटी लीडरशिप समिट 2026 में पहुंचे थे।

 

यह भी पढ़ें: एक नहीं होंगे NCP के दोनों गुट, सुप्रिया के बाद सुनेत्रा ने भी कहा न

100 तो बहुत कम बताया: अखिलेश

जब उनसे पूछा गया कि अगर कांग्रेस पार्टी 100 सीटें मांगे तो... जवाब में अखिलेश यादव कहते हैं, '100 तो आप ने बहुत कम बताया है।' अखिलेश यादव ने आगे कहा, 'कांग्रेस पार्टी और हमारे संबंध बहुत अच्छे है। अभी जो उन्होंने सीट मांगी हैं, आप जो बता रहे हैं, उससे ज्यादा मांगी है।' जब उनसे पूछा गया कि क्या 200 मांगी हैं? अखिलेश कहते हैं- 'उससे थोड़ा कम।' दोबारा पूछा जाता है कि 180... जवाब में सपा अध्यक्ष कहते हैं, '180 में एक और जोड़ दीजिए।'

 

 

 

यूपी में क्यों अहम है सपा-कांग्रेस गठबंधन?

कांग्रेस ने यूपी में पिछला विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ा था। तमाम कोशिशों के बावजूद पार्टी सिर्फ दो विधानसभा सीटों पर ही जीती थी। इनमें प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से आराधना मिश्रा 'मोना' और महाराजगंज की फरेंदा सीट से वीरेंद्र चौधरी विधानसभा पहुंचे थे। जबकि 2017 में पार्टी को सात विधानसभा सीटों पर जीत मिली थी। मतलब यह है कि पांच साल में कांग्रेस का प्रदर्शन सुधरने की जगह और खराब हुआ था। 

 

यह भी पढ़ें: 'हिंदुओं को मुसलमानों से सीखना चाहिए', क्या नसीहत दे रहे हैं रघुराज प्रताप सिंह?

 

समाजवादी पार्टी की बात करें तो 2017 में उसे 47 सीटों पर जीत मिली थी। 2022 में यह आंकड़ा बढ़कर 111 तक पहुंच गया। मतलब सपा का प्रदर्शन कांग्रेस के मुकाबले बहुत बेहतर हुआ था। कांग्रेस यूपी की सत्ता में आखिरी बार 1989 में थी। वहीं सपा की विदाई 2017 में हुई थी। दोनों दलों ने 2024 का लोकसभा चुनाव गठबंधन में लड़ा। इसका असर भी देखने को मिला।

 

सपा और कांग्रेस गठबंधन ने 80 में से 43 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की। अकेले कांग्रेस को छह सीटों पर जीत मिली, जबकि 2019 में पार्टी सिर्फ रायबरेली सीट पर ही जीती थी। सपा ने अपने इतिहास में पहली बार 37 लोकसभा सीटों पर कब्जा जमाया। 


और पढ़ें