logo

ट्रेंडिंग:

दो पत्नियों से नहीं थी संतान, दूसरी बीवी ने काट दिया पति का गुप्तांग

इन दिनों देश में पतियों के ऊपर हमले बढ़ गए हैं। आए दिन पतियों के ऊपर उनकी पत्नियों द्वारा हमले की खबरें सुर्खियां बन रही हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से आया है।

Amethi crime news

प्रतीकात्मक तस्वीर। Photo Credit- AI

इन दिनों देश में पतियों के ऊपर हमले बढ़ गए हैं। आए दिन पतियों के ऊपर उनकी पत्नियों द्वारा हमले की खबरें सुर्खियां बन रही हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से आया है। यहां एक पत्नी ने विवाद के चलते अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। यह हैरान करने वाला मामला अमेठी के जगदीशपुर क्षेत्र के फसनगंज कचनाव गांव का है। पत्नी ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट को घरेलू विवाद के चलते काटा है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान पत्नी ने पति पर कई बार हमला किया। हमले में पति को गंभीर चोटें आई हैं। इस वारदात को अंजाम देने के बाद से पत्नी घर से फरार हो गई है। 

 

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल पति को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस अब इस मामले की तहकीकात में जुट गई है। पीड़ित पति 38 साल का अंसार अहमद है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित अंसार अपनी दूसरी पत्नी नाजनीन बानो के साथ बहस कर रहा था। बाद में दोनों के बीच यह बहस हिंसक हो गई।

 

यह भी पढ़ें: राजस्थान में भागकर की शादी, पिता ने जिंदा बेटी की कर दी 'तेरहवीं'

अहमद की दो पत्नियां

पुलिस ने बताया कि अहमद की दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी सबेजूल और दूसरी नाजनीन है, लेकिन दोनों ही शादियों से अहमद को कोई संतान नहीं है। कोई संतान नहीं होने से घर में अक्सर झगड़े होते थे। दोनों पत्नियां अंसार अहमद के साथ में उसके घर में ही रहती थीं। ऐसे में रविवार को जब विवाद और बढ़ा तो मौका देखकर दूसरी पत्नी ने पति को प्राइवेट पार्ट काट दिया।

योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया

जानकारी के मुताबिक, इस वारदात को अंजाम देने से पहले दूसरी पत्नी ने इसकी पूरी प्लानिंग की थी। इसके लिए उसने पहले पति को नशीली दवा खिलाई थी। धीरे-धीरे जब दवाई का असर पति अंसार अहमद पर होने लगा तो वो बेहोश हो गया। इस मौके का फायदा उठाकर पत्नी ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। इसके साथ ही उसने पति का कई बार चाकू से हमला भी किया और फिर मौका देखकर फरार हो गई।

 

यह भी पढ़ें: भीख मांगकर 6 साल पैसे बचाए, एक झटके में 1.8 लाख मंदिर को दान कर दिए

भाई ने बताया घर का मंजर

मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित के भाई ने बताया कि अहमद के घर से जोर-जोर से आवाजें आ रही थीं। उन्होंने कहा कि इसके बाद हम घर के पास पहुंचे तो दूसरी पत्नी घर के अदंर से निकलकर बाहर की तरफ भाग रही थी। जब हम घर के अंदर दाखिल हुए देखा कि भाई का शरीर खून से लथपथ पड़ा था और उसका प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था। इसके बाद हमने अहमद को अस्पताल में भर्ती करवाया।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात झगड़े के दौरान अहमद की दूसरी पत्नी नाजनीन बानो ने उसपर धारदार हथियार से हमला कर उसका गुप्तांग काट दिया। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल अहमद को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगदीशपुर ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे एम्स रायबरेली रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। जगदीशपुर थानाध्यक्ष राघवेंद्र ने बताया कि आरोपी नाजनीन बानो को हिरासत में ले लिया गया है।

Related Topic:#UP News

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap