logo

मूड

ट्रेंडिंग:

आज से खुल गया अमृत उद्यान, कैसे कर सकते हैं विजिट? तरीका जानिए

3 फरवरी से राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान को आम पब्लिक के लिए खोल दिया गया है। यहां एंट्री फ्री है लेकिन उसके पहले आपको अपना स्लॉट बुक करना होगा।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर । Photo Credit: AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान का औपचारिक उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया। यह उद्यान (जिसे पहले मुगल गार्डन के नाम से जाना जाता था) आम जनता के लिए 3 फरवरी 2026 से खुल रहा है और यह 31 मार्च 2026 तक खुला रहेगा।

 

अमृत उद्यान को भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में फिर से बनाया गया है। यहां पर तरह-तरह के फूल, विशेष रूप से सर्दियों के मौसम में साल में एक बार खिलने वाले फूल अपनी पूरी खूबसूरती में नजर आएंगे। यहां गुलाब, ट्यूलिप और अन्य मौसमी फूलों की शानदार प्रदर्शनी देखने को मिलेगी।

 

यह भी पढ़ेंः BJP सांसद सदानंदन मास्टर ने अपने दोनों पैर खोलकर संसद की मेज पर क्यों रख दिए?

कब करें विजिट?

  • अमृत उद्यान खुलने का समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक (प्रवेश शाम 5 बजे से तक ही संभव होगा)

  • उद्यान सोमवार को रखरखाव के लिए बंद रहेगा।

  • 4 मार्च 2026 को होली के अवसर पर भी उद्यान बंद रहेगा।

  • यह सप्ताह में छह दिन खुला रहेगा।

कैसे मिलेगी एंट्री?

अमृत उद्यान में प्रवेश के लिए किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लगेगा, लेकिन ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य है। कोई ऑन-स्पॉट बुकिंग या टिकट काउंटर नहीं होगा, इसलिए पहले से बुकिंग जरूरी है। विशेष रूप से वीकेंड पर जल्दी स्लॉट भर जाते हैं। ऑनलाइन बुकिंग ऐसे कर सकते हैं-

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर विजिट करें।

  2. अमृत उद्यान सेक्शन चुनें: होमपेज पर 'Amrit Udyan' या 'Plan a Visit' पर क्लिक करें।

  3. तारीख और स्लॉट चुनें: उपलब्ध तारीखों में से अपनी पसंद की तारीख चुनें। बुकिंग का स्लॉट घंटे के हिसाब से उपलब्ध है। जैसे- 10 AM से शुरू होकर 4 PM तक के स्लॉट।

  4. विजिटर डिटेल्स भरें: मोबाइल नंबर (अनिवार्य), नाम, ईमेल आदि डिटेल्स दर्ज करें। एक मोबाइल नंबर से केवल एक बुकिंग संभव है।

  5. रिव्यू और कन्फर्म करें: सभी जानकारी चेक करें और बुकिंग सबमिट करें। कोई पेमेंट नहीं करना है, क्योंकि एंट्री फ्री है।

  6. बुकिंग कन्फर्मेशन: बुकिंग सफल होने पर कन्फर्मेशन ईमेल/एसएमएस मिलेगा। टिकट/बुकिंग रेफरेंस साथ ले जाएं।

  7. एंट्री पॉइंट: उद्यान में प्रवेश Gate No. 35 (North Avenue Road) से होगा। समय पर पहुंचें और निर्देशों का पालन करें।

यह भी पढ़ें: 'पूर्व आर्मी चीफ की किस बात से डरी है सरकार', नरवणे मामले में बोले राहुल गांधी

 

इस उद्यान में हर साल काफी संख्या में लोग घूमने के लिए जाते हैं। यह उद्यान न केवल फूलों की खूबसूरती के लिए बल्कि राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक परिवेश में शांति का अनुभव प्रदान करता है। परिवार के साथ घूमने के लिए यह एक शानदार जगह।

Related Topic:

और पढ़ें