logo

ट्रेंडिंग:

अपनी ही कंपनी से चुरा लिए 87 करोड़ के सोर्स कोड, पोल खुली तो चली गई नौकरी

बेंगलुरु की एक आईटी कंपनी के कर्मचारी ने कथित तौर पर कंपनी का सोर्स कोड चोरी कर लिया। इस सोर्स कोड की कीमत 87 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Representative Image

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: SORA

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड साइबर पुलिस स्टेशन ने एक एक आईटी कंपनी के एक सीनियर कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उस कर्मचारी पर आरोप है कि उसने कंपनी का सॉफ्टवेयर सोर्स कोड चुराया है। बताया जा रहा है कि इस सॉफ्टवेयर सोर्स कोड की कीमत करीब 87 करोड़ भारतीय रुपये है। 

 

उस कर्मचारी पर आरोप है कि वह अपने व्यक्तिगत ई-मेल पर यह सोर्स कोड बिना कंपनी से आधिकारिक अनुमति लिए ट्रांसफर कर रहा था। इस संबंध में पुलिस ने अब आरोप कर्मचारी को एक नोटिस भी जारी कर दिया है। कंपनी की शिकायत पर पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है। सोशल मीडिया पर भी अब यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। 

 

यह भी पढ़ें: जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर पुलिसवालों को मिलेगी अनिवार्य छुट्टी, आदेश जारी

सीनियर मैनेजर के तौर पर काम करता था

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान आशुतोष निगम के रूप में हुई है और वह कंपनी में सीनियर मैनेजर की पोस्ट पर काम कर रहा था। वह कंपनी के साथ 1 फरवरी 2020 से काम कर रहा था। उसने कथित तौर पर 11 अक्टूबर 2025 को कंपनी की अनुमति के बिना सोर्स कोड और अन्य डेटा को चुराया। 

कैसे हुआ खुलासा?

इस मामले का खुलासा कंपनी के आंतरिक ऑडिट में हुआ। कंपनी को संदेह हुआ कि बिना अनुमति के डेटा ट्रांसफर हुआ है। इसके बाद आशुतोष पर जांच कमेटी बैठाई गई और उससे पूछताछ की गई। कंपनी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कर्मचारी के खिलाफ पूरी जांच की और डेटा चोरी के सबूत इकट्ठा किए। पुलिस ने बताया कि कंपनी ने इस पूछताछ का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। इसके बाद कंपनी ने 3 दिसंबरर 2025 को उस कर्चारी को नौकरी से निकाल दिया था। 

 

यह भी पढ़ें: आवारा कुत्तों पर खर्च होंगे करोड़ों, पार्षदों को 2 करोड़, MCD बजट की बड़ी बातें

जांच में जुटी पुलिस

कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में कंपनी और आरोपी दोनों को नोटिस जारी कर सबूत पेश करने के लिए कहा गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह कंफर्म है कि आरोपी कर्मचारी ने डेटा चोरी किया है लेकिन इससे होने वाले नुकसान का अंदाजा अभी नहीं लगाया गया है। 

Related Topic:#Bengaluru news

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap