logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'नीरज से मेरी लड़ाई है, उसकी जमानत जब्त करवाऊंगा', अनंत सिंह ने किया एलान

मोकामा के विधायक अनंत सिंह विधान परिषद चुनाव के लिए प्रचार करने निकले थे। तभी पत्रकारों से उन्होंने बताया कि वह नीरज की जमानत जब्त करवाएंगे।

Anant Singh

अनंत सिंह, Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार में मोकामा के चर्चित विधायक अनंत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधायक अनंत सिंह विधान परिषद का चुनाव (MLC) के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए निकल चुके हैं। इसी बीच पत्रकारों से बातचीत में अनंत ने कहा कि वह जनता जनार्दन के बीच जा रहे हैं। अनंत सिंह ने कहा कि किया कि निशांत कुमार पार्टी के मालिक हैं और कहीं भी जाकर प्रचार कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस बार सभी विरोधियों की जमानत जब्त हो जाएगी। युवाओं का भी उन्हें पूरा समर्थन मिल रहा है और आशीर्वाद की कोई कमी नहीं है। अनंत का यह बयान मोकामा सहित पूरे बिहार की सियासत में चर्चा का विषय बन गया है।

 

दरअसल, मोकामा में इस बार का चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है। अनंत खुद जेडीयू के विधायक हैं लेकिन अनुज सिंह दूसरी पार्टी से मैदान में हैं। अनंत सिंह खुलेआम अनुज  के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। वहीं,  जेडीयू ने मोकामा से आधिकारिक प्रत्याशी के रूप में किसी और को उतारा है। ऐसे में अनंत का अनुज के लिए प्रचार करना राजनीतिक रूप से बड़ा बयान माना जा रहा है। अनंत सिंह ने साफ कहा है कि वह अपने भाई के साथ हैं और जनता के बीच जा रहे हैं। जनता ही मालिक है और जनता ही फैसला करेगी।

 

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के युवक को नंगा कर बेल्ट से पीटा, शरीर पर पेट्रोल डाला; वीडियो वायरल

मोकामा का चुनाव हुआ दिलचस्प

निशांत कुमार के चुनाव प्रचार को लेकर अनंत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार पार्टी के मालिक हैं और कहीं भी जाकर प्रचार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नीरज  से उनकी लड़ाई है और वह उनके खिलाफ चुनाव प्रचार कर रहे हैं। निशांत यदि नीरज के समर्थन में प्रचार करते हैं, तो यह उनका अपना फैसला है। अनंत ने कहा कि नीतीश कुमार के पुत्र निशांत  पार्टी के भविष्य हैं। वह जहां चाहें प्रचार कर सकते हैं। उन्हें कोई रोक नहीं सकता। पार्टी के मालिक हैं।

विरोधियों पर साधा निशाना 

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार इस बार सक्रिय राजनीति में आ गए हैं। वह जेडीयू प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। कई जगह उनकी सभाएं हो रही हैं। ऐसे में जब निशांत कुमार नीरज कुमार के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे तो अनंत से इस पर सवाल पूछा गया। इस पर अनंत  ने कहा, 'वह मालिक हैं, कहीं भी जा सकते हैं। मेरी लड़ाई नीरज कुमार से है। मैं उनके खिलाफ प्रचार कर रहा हूं। यह मेरी लड़ाई है।'

 

यह भी पढ़ें: प्रेम जाल, शादी का झांसा और फिर बिक्री, बंगाल के रेड लाइट एरिया से युवती बरामद

 

 इसके अलावा, संजय झा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अनंत ने कहा कि फैसले के बारे में समय आने पर देखा जाएगा। दरअसल, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा था कि जो पार्टी के खिलाफ काम करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस पर अनंत ने कहा कि समय आने पर देखा जाएगा। अभी मैं चुनाव प्रचार में हूं। जनता के बीच हूं। जनता का आशीर्वाद ले रहा हूंl

Related Topic:#State News

और पढ़ें