बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह इन दिनों जनसुराज कैंडिडेट अनुज सिंह के लिए रोड शो कर रहे हैं। अनंत सिह जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता हैं और वह जनसुराज के कैंडिडेट के लिए वोट मांग रहे हैं। इस पर बहस चल ही रही थी कि अब उनके एक बयान से हड़कंप मच गया है। जब अनंत सिंह से पूछा गया कि क्या वे अभी भी अपनी पार्टी का समर्थन करते हैं, तो इसपर उन्होंने कहा कि मेरे जितने बलिदान किसने दिए हैं?
नीतीश कुमार
के साथ रहते हुए मैंने लोगों की हत्या करवाई थी।
यह बयान उन्होंने तब दिया है, जब नीरज कुमार के साथ उनका विवाद और बयानबाजी जारी है। मीडिया के साथ बातचीत करते हुए अनंत सिंह ने अपने तल्ख अंदाज में कहा कि हमने पार्टी के लिए जितना कुर्बानी दिया है, हमारे जितना कुर्बानी कोई और नहीं दिया है।
यह भी पढ़ें: 'नई गारंटियों से नहीं छिपेंगी पुरानी नाकामियां', CM सुक्खू पर बरसे जयराम ठाकुर
क्या बोले अनंत सिंह?
अनंत सिंह कहा, 'नीतीश कुछ नहीं थे। ऐसे ही इधर-उधर चलते थे, उस समय हमने नीतीश जी का साथ दिया। हम उनके साथ थे। हमने नीतीश कुमार के साथ रहकर नौ मर्डर कराए।' उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने पार्टी के लिए जितनी कुर्बानी दी, उतनी किसी ने नहीं दी। पार्टी से अनबन की चर्चाओं के बीच उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि पार्टी उनके साथ है या नहीं लेकिन वह जेडीयू को अपनी पार्टी मानते हैं।
अनंत सिंह के इस बयान ने बिहार की सियासत में नया सवाल खड़ा कर दिया है। आखिर अनंत सिंह ने यह बात किस संदर्भ में कही? बयान के पूरे संदर्भ और दावे की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।
यह भी पढ़ें: वेब सीरीज 'फर्जी' देखकर आया आइडिया, प्रिंटर से छाप डाले लाखों के नकली नोट
नीरज कुमार पर पलटवार
इसके अलावा, अनंत सिंह ने नीरज कुमार के पुदीना सिंह वाले बयान पर भी पलटवार किया है। अनंत सिंह ने कहा कि 23 नवंबर को उनका सारा गैस निकल जाएगा और 18 साल से जो उनका गैस बना हुआ है, वह भी खत्म हो जाएगा। इसके बाद उन्हें कभी दोबारा गैस नहीं होगा।
अनंत सिंह ने कहा कि कौन नेता क्या कहता है? उसपर उनका ध्यान नहीं है, क्योंकि वह टीवी और न्यूज नहीं देखते हैं। वह जनता के बीच रहते हैं और उनका काम करते हैं। पार्टी प्रत्याशी नीरज कुमार की जगह जन सुराज उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन करने पर अनंत सिंह ने कहा कि हम किसी को चुनौती नहीं दे रहे हैं। उन्होंने हमारा साथ दिया है और हम भी उनका साथ दे रहे हैं।