logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मेरा और नीरज का नार्को टेस्ट करा लें, सच सामने आएगा', अनंत सिंह का दावा

मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपना और नीरज कुमार का नार्को टेस्ट कराने की बात कही है, ताकि सच सामने आ सके। पार्टी से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह नरम पड़ते दिखाई दे रहे हैं।

मोकामा विधायक अनंत सिंह की तस्वीर

मोकामा विधायक अनंत सिंह, फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

विधान परिषद चुनाव में आए रिजल्ट के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह नरम पड़ते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा है कि उनका और नीरज कुमार का नार्को टेस्ट करके पता लगा लिया जाए कि कौन सही और कौन गलत है। अनंत सिंह ने यह भी कहा कि अगर नीरज कुमार उनकी एक भी गलती बता देंगे तो वह उनके साथ हो जाएंगे। छोटे सरकार ने सवाल किया कि उन्होंने ऐसी कौन सी गलती की है, जिसकी वजह से नीरज उनके साथ ऐसा करते हैं। अनंत सिंह ने कहा कि वह नीतीश कुमार के प्रति समर्पित हैं। जब तक जिंदा रहेंगे, नीतीश कुमार को ही अपना नेता मानेंगे।

 

विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक की सीट सबसे ज्यादा चर्चा में रही। इसकी वजह थी कि जेडीयू के दो नेता आपस में ही लड़ रहे थे। मोकामा विधायक अनंत सिंह पटना स्नातक से MLC नीरज कुमार की दावेदारी का विरोध कर रहे थे। हालांकि, चुनाव का परिणाम अनंत सिंह की उम्मीदों के उलट आया। न सिर्फ अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारा, बल्कि अनंत सिंह को पार्टी से भी निकाल दिया गया। उनकी पत्नी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस मिला और अब उन पर ‘दुलारचंद हत्याकांड’ में गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। चारों तरफ से घिरने के बाद अब ‘छोटे सरकार’ नरम पड़ते दिख रहे हैं।

‘नार्को टेस्ट कराकर पता करवा लें’

अनंत सिंह ने पटना स्थित डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म लाइव सिटीज को दिए इंटरव्यू में नीरज कुमार के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, ‘पार्टी की बैठक में मुझे बुलाया गया। मैंने वहां कह दिया कि हम नीरज के लिए वोट नहीं मांगेंगे। पार्टी मुझे चुनाव प्रचार के दौरान बाकी क्षेत्रों में भेज सकती है। जब मैं यह बोल रहा था, तब नीरज कुमार भी वहीं बैठे थे। बैठक में वह कुछ नहीं बोले।’

 

यह भी पढ़ें: दुलारचंद हत्याकांड: अनंत सिंह की जमानत रद्द, 1 दिसंबर से पहले करना होगा सरेंडर

 

‘नीरज एक भी गलती बता दें तो हम उनके साथ हो जाएंगे। मैंने ऐसा कौन सी गलती किया है कि नीरज मेरे साथ ऐसा करता है। नीरज कुछ नहीं बोले। तब हम पार्टी में जाकर बोले कि तीन चुनाव और हो रहा है, पार्टी मुझे भेज सकती है। पार्टी मेरे और नीरज कुमार के सर पर नार्को टेस्ट लगवा दे। ताकि पता चल सके कौन सही कह रहा है और कौन गलत। हम मीटिंग में यही बोले। इस दौरान पार्टी का कोई नेता कुछ नहीं बोला।’- अनंत सिंह, विधायक मोकामा

 

यह भी पढ़ें: गया जी: 7 हजार की रिश्वत लेते दो कर्मचारी गिरफ्तार, जमीन सर्वे के लिए मांगी घूस

‘सिर्फ ललन सिंह ने फोन किया’

अनंत सिंह ने दावा किया कि पार्टी की बैठक में किसी ने कुछ नहीं बोला। हालांकि, बैठक के बाद उन्हें मुंगेर से सांसद ललन सिंह का फोन आया। अनंत सिंह ने कहा, ‘बैठक के बाद ललन सिंह ने मुझे फोन किया। उन्होंने कहा कि नीरज के साथ तुम्हारा जो है, वह देखो, लेकिन पार्टी का नाम नहीं आना चाहिए। इसलिए मैंने पार्टी का नाम कभी नहीं लिया। जिंदाबाद भी किया तो नीतीश कुमार और निशांत का ही।’ अनंत सिंह ने कहा कि वह जब तक जिंदा रहेंगे, तब तक नीतीश कुमार को ही अपना नेता मानेंगे। उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार नहीं रहते तो बिहार ही नहीं रहता।

 

यह भी पढ़ें: पूर्वी चंपारण में 40 लाख की चरस के साथ 3 गिरफ्तार, पुलिस-STF की संयुक्त कार्रवाई

‘पार्टी जुल्म कर रही है’

पार्टी से निकाले जाने पर अनंत सिंह ने कहा कि पार्टी जुल्म करना चाहती है तो करे, लेकिन उन्हें इसकी कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा, ‘हमारी पार्टी से कोई शिकायत नहीं है। जनता मालिक है। पार्टी कहेगी तो टिकट काटकर बाहर चले जायेंगे। यहां तभी वोट मांगेंगे, जब नीरज उनकी एक गलती बता दे।’ विधानसभा की नोटिस का जवाब कब देंगे, इस सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि बेटी की शादी के बाद उसका जवाब देंगे।

Related Topic:#Anant Singh#JDU

और पढ़ें