आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में गुरुवार को दर्दनाक और भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां रायवरम के पास एक प्राइवेट बस और टिपर ट्रक से बीच टक्कर हो गई। दोनों गाड़ियों के बीच टक्कर इतनी तेज थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद बस में आग लग गई और बस पूरी तरह जलकर राख हो गई।
इस सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही लगभग 18 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से कईयों की हालत गंभीर है। हादसा इतना दर्दनाक है कि इसमें कई यात्री जिंदा जल गए हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दुर्घटना पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को हादसे के कारणों की व्यापक जांच के आदेश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: 'JDU में भी परिवारवाद', प्रशांत किशोर ने CM नीतीश पर कसा तंज
घायलों का इलाज जारी
स्थानीय टीवी चैनलों के अनुसार, बस बजरी से लदे एक टिपर ट्रक से टकरा गई थी। पुलिस ने बताया कि कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं और उनका एक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: FD से 150 करोड़ की रकम गायब, कोटक महिंद्रा बैंक से जुड़ा मामला; FIR दर्ज
पुलिस ने क्या कहा?
मार्कापुरम के पुलिस के डीएसपी नागराजू ने एक टीवी चैनल से कहा, 'करीब आठ लोग जिंदा जल गए और अब तक करीब 18 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना का पूरा ब्योरा जुटाने के प्रयास जारी हैं।' उन्होंने कहा कि बचाव दल मृतकों की पहचान करने और उनके परिजन के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं और सत्यापन पूरा होने के बाद परिजन को सूचित किया जाएगा।
नागराजू ने आशंका जताई कि कुछ शव अब भी बस के अंदर फंसे हुए हैं।